Rewa news: रीवा में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, कॉलेज चौराहा में लगा जाम

Share With Others

Rewa news: रीवा के कॉलेज चौराहा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि रामसेवक सोधिया की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
बताया जा रहा है कि मृतक रामसेवक सोधिया BSNL कार्यालय में कर्मचारी था। मौत की खबर के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव को कॉलेज चौराहा की सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
परिजनों की मांग है कि रामसेवक सोधिया की मौत की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच की जाए और यदि मौत के पीछे कोई जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि BSNL कर्मचारी रामसेवक सोधिया की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई? क्या यह सामान्य मौत थी या मौत के पीछे कोई और वजह है? परिजनों द्वारा लगाए जा रहे संदिग्ध मौत के आरोपों की जांच में क्या सामने आता है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Comment