Rewa news: रीवा। शहरवासियों के स्वास्थ्य और स्वाद को ध्यान में रखते हुए अटल पार्क में ‘जूस फैक्ट्री’ का अत्यंत धूमधाम और वैदिक रीति-रिवाज के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। रीवा शहर के एकमात्र और प्रमुख अटल पार्क के पार्किंग गेट के ठीक बगल में स्थित यह प्रतिष्ठान अब शहरवासियों को हर तरह के ताजे और सेहतमंद जूस उपलब्ध कराएगा।
Rewa news: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
प्रतिष्ठान का शुभारंभ दिनांक 7 को पूर्ण वैदिक परंपरा के अनुसार प्रातः काल पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ। पूजा का अनुष्ठान लक्ष्मण बाग संस्थान के प्रचंड विद्वान, पंडित राज भोग अधिकारी एवं भागवताचार्य कृष्णकांत द्विवेदी जी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

Rewa news: माताओं के कर-कमलों से हुआ रिबन कटिंग
शाम 5:00 बजे प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण का साक्षी बना। प्रोपराइटर सौम्य मिश्रा सुपुत्र: प्रमोद मिश्रा ‘गुड्डू भैया’, अधिमान्य पत्रकार, मध्य प्रदेश शासन एवं ‘दैनिक मारुति एक्सप्रेस’ तथा हर्ष जी ने अपनी-अपनी माताओं के कर-कमलों से रिबन कटवाकर ‘जूस फैक्ट्री’ का शुभारंभ कराया और अपनी मां का आशीर्वाद लेकर इस नए सफर की शुरुआत की।

Rewa news: सेहत और ताजगी का एक ही पता
‘जूस फैक्ट्री’ के संचालकों का मुख्य उद्देश्य रीवा शहर के लोगों को शुद्ध, हाइजीनिक और हर प्रकार के सेहतमंद जूस एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। अटल पार्क आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स, युवाओं और परिवारों के लिए यह आउटलेट स्वास्थ्य और ताजगी का एक बेहतरीन केंद्र साबित होगा।
स्थान: जूस फैक्ट्री, अटल पार्क (सिविल लाइन), पार्किंग गेट के बगल में, रीवा (म.प्र.)
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
