Rewa news: रीवा सभाग के समस्त जिलो मे स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर बनाया जाय – किसान सुब्रत

Share With Others

Rewa news: रीवा भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एव राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान सुब्रत ने सम्माननीय आयुक्त महोदय रीवा संभाग, सम्माननीय कलेक्टर महोदय रीवा के कार्यालय मे स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओ के निदान के लिए ज्ञापन सौपा किसान सुब्रत ने आग्रह किया कि रीवा के श्याम शाह मेडिकल कालेज से सम्बध्द संजय गांधी मेमेरियल अस्पताल ,गांधी मेमोरियल अस्पताल मे बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण दुखद घटना घटी जिसमे रीवा की बेटी कल्पना मिस्रा एव उनके नवजात शिशु की मौत हो गयी ,स्वर्गीय कल्पना मिस्रा के पिता जी श्री राम शिरोमणि मिस्रा जी बेटी के नवजात शिशु के मौत उपरांत न्याय के लिए कई दिनो से आमरण अनशन मे है उनकी न्याय संगत मांगो को पहल कर पूरा कराया जाय आजादी के अस्सी वर्ष स्वास्थ्य संस्था ओ को सुचारु रूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाय जिससे भविष्य मे ऐसी घटनाओ पर रोक लगाया जा सके ।

IMG 20260909 WA0048

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

किसान सुब्रत ने आग्रह किया कि रीवा संभाग के समस्त जिलो के स्वास्थ्य से सम्बन्धित केन्दो के सरकारी या निजी चिकित्सको के साथ एक बैठक कर उनसे विचार विमर्श किया जाय ,उनकी बातो को ,समस्याओ को सुना जाय ,स्वास्थ्य केंद्रो की कमियो को दूर किया जाय स्वास्थ्य केंद्रो के लिए जो भी आवश्यक हो उसे उपलब्ध कराया जाय ,समस्याओ का निराकरण जिस स्तर पर हो कराया जाय ,स्वास्थ्य केन्दो के सुचारु रूप से संचालन, उनकी व्यक्तिगत राय ,उनके मन की बात को जान कर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ किया जाय । श्याम शाह मेडिकल कालेज से सम्बध्द संजय गांधी मेमेरियल अस्पताल व गांधी स्मारक अस्पताल ,सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एव रीवा संभाग के समस्त सरकारी एव निजी चिकित्सालयो मे सुबह- शाम सभी विभाग प्रमुख वरिष्ठ चिकित्सको का राऊड निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से किया जाय निर्देशित करने की महान कृपा करे प्रत्येक दिनो की जानकारी आप तक पहुचायी जाय राऊड हो रहा है की नही प्रति दिन जानकारी ली जाय । रीवा संभाग के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक जिलो के सरकारी चिकित्सालयो ,निजी चिकित्सालयो ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो ,सभी जाच से सम्बन्धित केन्दो का निरीक्षण करा जहा जो आवश्यक हो उपलब्ध कराने स्वास्थ्य केन्द्रो को सुचारु रूप प्रदान करने कि कृपा करे ।रीवा संभाग के अन्तर्गत प्रत्येक जिले के विभिन्न अंचलो मे शहरो मे ,ग्रामीण अंचलो मे कितने निजि अस्पताल, नर्सिंग होम ,पैथालाजी केन्द्र, एक्स रे केन्द्र, सोनो ग्राफी केन्द्र, सीटी स्कैन केन्द्र है सभी का निरीक्षण करा जिस नियम, अधिनियम के तहत उनको संचालित करने का लाईसेंस दिया गया है क्या उस मापदंड का पालन हो रहा है कि नही जाच करायी जाय जो पालन नही कर रहे है उनसे पालन कराया जाय ।न्याय संगत कार्य वाही कर सुचारू रूप प्रदान किया जाय रीवा सभाग के प्रत्येक जिलो मे सरकारी अस्पतालो मे स्थायी रूप से पदस्थ चिकित्सको के लिए नर्सिंग होम ,निजि अस्पताल मे सेवा देने या निजि अस्पताल, नर्सिंग होम का संचालन करने सम्बन्धी जो भी नियम हो उसे सख्ती से लागू किया जाय पालन कराया जाय ,प्रत्येक निजि नर्सिंग होम ,पैथालाजी केन्द्र, एक्स रे केन्द्र, सिटी स्कैन केन्द्रो के,मेडिकल की दुकानो का जिस नियम अधिनियम के तहत लाइसेंस दिया गया है उसके नियमो का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाय ,चिकित्सक जो इन केन्द्रो का संचालन कर रहे है उनका केन्दो मे नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाय रीवा संभाग के जिलो मे संचालित हो रहे प्रत्येक नर्सिंग होम ,निजि अस्पताल, पैथालाजी केन्द्र ,एक्सरे केन्द्र, सिटी स्कैन केन्द्र का भी निरीक्षण क्रमश: किया जाय,विभिन्न प्रकार की जांचो के लिए ली जा रही शुल्क संचालन कर रहे है चिकित्सको के नाम अनिवार्य रूप से लिखे जाय और भी जो आवश्यक सुधार होने चाहिए कराये जाय आपातकालीन स्थितियो मे गंभीर रोमियो हेतु जीवन दायनी पी .एम .श्री एयर एम्बुलेंस की सुविधा के लिए कहा सम्पर्क करे प्रत्येक अस्पतालो मे फोन नम्बर ई मेल लिखे बोर्ड लगाये जाय ।
रीवा संभाग के प्रत्येक जिलो मे पंजिकृत एम्बुलेंसो सेवा को सुचारु रूप दिया जाय ,एक जगह चिन्हित कर बुकिंग के लिए कार्यालय बनाया जाय , एम्बुलेंस की बुकिंग सम्पूर्ण जानकारी के साथ हो सके ,एम्बुलेंस की गाडियो की स्थित,आक्सीजन, मरीज के साथ जाने वाले तकनीकी कर्मचारी साथ हि उचित किराये का निर्धारण, दूरी, लगने वाले समय ,एव रूकने के अनुसार निर्धारित करायी जाय ।
प्रत्येक सरकारी अस्पतालो, निजि अस्पतालो से संबंधित शिकायतो सुझावो के लिए एक आपातकालीन टोल फ्री नम्बर जारी किया जाय ,निजी एव सरकारी अस्पतालो मे भी लिखा जाय ।अस्पतालो का भी टोल फ्री नम्बर जारी कराया जाय ।
संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, गांधी मेमोरियल अस्पताल ,सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, जिला अस्पताल के लिए रीवा संभाग के जिलो से शहर,कस्बो ,गावो से अपने परिवार जनो को चिकित्सा के लिए ले के आने वाले परिवार जनो को एव जिलो के अस्पतालो मे दूर आये जिनके परिवार जन अस्पताल मे भर्ती है जो आर्थिक रूप से इतने सकछम नही है कि होटल मे रूक सके उन मरीजो के परिजनो के रूकने के लिए, भोजन बनाने का स्थान या कैन्टीन कि सुविधा युक्त भवन का निर्माण कराया जाय ।न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर ले ली जाय । जिससे अस्पताल मे उन्हे रूकना ना पडे , अनावश्यक भीड ना बढे।ऐसी तत्कालीन व्यवस्था के लिए कोई भवन हो तो चिन्हित कर मरीजो के परिजनो को रहने के लिए न्यूनतम शुल्क के साथ उपलब्ध कराया जाय । भविष्य मे आवश्यकता को देखते हुए आवश्यकता के अनुरूप भवन का निर्माण कराया जाय ।
भवदीय
किसान सुब्रत मणि त्रिपाठी
मो .9826134988

Leave a Comment