Mauganj news: मऊगंज का नाम रोशन: टाइक्वोंडो Under-17 में मान्या मिश्रा का चयन, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखायेगी अपना हुनर

Share With Others

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के तहसील हनुमना अंतर्गत ग्राम पांती मिश्रान की रहने वाली होनहार खिलाड़ी मान्या मिश्रा ने खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मान्या मिश्रा का चयन इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISF) की ओर से आयोजित Under-17 गर्ल्स टाइक्वोंडो (Taekwondo U-17 Girls) प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

आधिकारिक चयन सूची में मान्या मिश्रा (क्रमांक 51) का नाम मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल है। इस अंतर राष्ट्रीय स्तर की चयन सूची में देशभर से केवल 65 एथलीटों को जगह मिली है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

भोपाल में रहकर कर रही हैं पढ़ाई, कोच जगजीत सिंह से ले रही हैं प्रशिक्षण

मान्या मिश्रा वर्तमान में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं और I.E.S. स्कूल, भोपाल में अध्ययनरत हैं। वे अपने विद्यालय के कोच श्री जगजीत सिंह के मार्गदर्शन और कड़ी ट्रेनिंग में टाइक्वोंडो की बारीकियां सीखकर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रतिष्ठित परिवार से है संबंध, खेल संस्कृति से जुड़ा है परिवार

मान्या मिश्रा एक प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता श्री V. S. Mishra उच्च न्यायालय जबलपुर में अधिवक्ता हैं। उनके बड़े पापा Dr. A. P. Mishra रीवा में अधिवक्ता हैं, जबकि उनके बाबा श्री C. P. Mishra सिंगरौली NCL में संविदाकार हैं।

मान्या के परिवार में खेल का माहौल शुरू से रहा है। उनकी बहन नव्या और भाई सक्षम दोनों ही टाइक्वोंडो के M.P. स्टेट प्लेयर रह चुके हैं। घर में पहले से मौजूद इस खेल माहौल और परिजनों के निरंतर प्रोत्साहन ने मान्या को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

क्षेत्र एवं परिजनों में जश्न का माहौल

मान्या की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर उनके गृह क्षेत्र हनुमना व मऊगंज समेत पूरे रीवा संभाग में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और परिजनों ने मान्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी मुकाबलों में स्वर्णिम सफलता की कामना की है।

Leave a Comment