Rewa news: रीवा शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए समान थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल उड़ाने वाले दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
CCTV फुटेज और मुखबिर से खुला राज
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
समान थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। वारदात स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिससे संदिग्धों का सुराग मिला। इसके बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर 25 अगस्त को दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।
जिम और तालाब पार्किंग को बनाया था निशाना
पुलिस पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने समान थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया 19 अगस्त शिल्पी कुंज स्थित 360 जिम के सामने से हीरो एचएफ डीलक्स MP 17 MQ 8597 पार की थी।
22 अगस्त रतहरा तालाब पार्किंग से टीवीएस स्पोर्ट्स MP 17 ME 7161 चोरी की थी।
इसके अलावा आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र से भी एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के अनुसार, तीनों बरामद मोटरसाइकिलों को उनके मूल मालिकों को सुपुर्द करने की विधिक कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं, पकड़े गए दोनों विधि-विवादित किशोरों को नियमानुसार बाल न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
