बाणसागर की रतहरा नहर में डूबा युवक, SDRF और पुलिस ने बरामद किया शव

Share With Others

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा स्थित बाणसागर नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहर के तेज बहाव में डूबने से 29 वर्षीय युवक कौशलेन्द्र शर्मा की अकाल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर अगले दिन सुबह शव को नहर से बाहर निकाला।

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 अगस्त की शाम लगभग 7:00 बजे की है। समान थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रतहरा बाणसागर नहर में एक व्यक्ति अचानक गिर गया है। सूचना मिलते ही समान थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा और मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सघन खोजबीन के बाद अगले दिन यानी आज सुबह SDRF की गोताखोर टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

युवक नहर में किस परिस्थिति में गिरा, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment