Rewa news; रीवा। शहर और उससे सटे इलाकों में अवैध शराब का कारोबार इस कदर पैर पसार चुका है कि हाईवे पर शराब ठेकों की तर्ज पर ‘आइसक्रीम’ की तरह अवैध दुकानें सजाई जा रही हैं। आबकारी विभाग की अनदेखी और खामोशी के बीच रीवा की विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बाईपास पर संचालित अवैध शराब ठिकाने से चार पेटी अवैध शराब जब्त की है और मौके से बिक्री कर रहे एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जिसके कब्जे से लगभग 4 पेटी शराब जब्त।
Rewa news; मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई
पूरा मामला रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाईपास हाईवे का है। थाना प्रभारी निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बाईपास किनारे धड़ल्ले से एक दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया और कब्जे से लगभग 4 पेटी शराब पकड़ी गई है जिस पर पुलिस आबकारी एक्ट 34, 1 की कार्यवाई की गई है ।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Rewa news; हिरासत में लिए गए युवक का बड़ा खुलासा: ‘शराब ठेकेदार की है दुकान’

पुलिस हिरासत में लिए गए युवक का बड़ा खुलासा: ‘शराब ठेकेदार की है दुकान’पुलिस हिरासत में आए युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने शहर के शराब नेटवर्क की परतें उधेड़ दीं। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि , यह अवैध दुकान शराब ठेकेदार विनीत सिंह के इशारे पर संचालित की जा रही थी। लेकिन इस खुलासे ने शहर के ठेकेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rewa news; आबकारी विभाग पर उठे सवाल: क्या ठेकेदारों को छूट है
सवाल यह उठता है कि जब शासन द्वारा शराब ठेकेदारों को चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर दुकानें आवंटित की जाती हैं, तो फिर शहर के चारों तरफ हाईवे पर इस तरह आइसक्रीम की दुकानों की तरह शराब क्यों बेची जा रही है?
शहर के बिछिया, कोतवाली , चोरहटा और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्रों से गुजरने वाले हाईवे पर धड़ल्ले से यह काला कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम इस पूरे खेल पर आंखें मूंदे बैठी है। न तो कोई रूटीन चेकिंग की जाती है और न ही आबकारी विभाग कभी इस तरह के ठिकानों पर दबिश देने की हिम्मत दिखाता है।

फिलहाल विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि रीवा में आबकारी विभाग की मेहरबानी से अवैध शराब का सिंडिकेट किस कदर हावी है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
