Mohan yadav; मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देवरी सेंगरान में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और प्रशासनिक अनदेखी का ख़ामियाज़ा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गाँव की मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि इसे सड़क कहें या ‘गड्ढों का मैदान’, यह समझ पाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन वाहन पलट रहे हैं और बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है।
Mohan yadav; तालाब बनी सड़क, 5 गाँवों का संपर्क कटा
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस मुख्य मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि बारिश के दिनों में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इस मार्ग से करीब 4 से 5 गाँवों की आबादी रोज़ाना आवाजाही करती है। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया चलाना और पैदल चलना भी दूभर हो चुका है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Mohan yadav; स्कूली छात्राओं की पढ़ाई ठप, साइकिलें भी बेकार
सड़क की इस बदहाली का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों और छात्राओं पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सागर गुप्ता और अन्य अभिभावकों ने बताया कि गाँव के भीतर गाड़ियाँ नहीं जा पाती हैं। 11वीं-12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को कोचिंग व स्कूल जाने के लिए 1 से 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता है। गड्ढों और कीचड़ के कारण साइकिल से जाना नामुमकिन हो गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
