मध्य प्रदेश

Rewa news लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बनकुईया सर्किल का बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रीवा

Share With Others

Rewa news लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बनकुईया सर्किल का बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रीवा। जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त संगठन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तहसील कार्यालय बनकुईया सर्किल में पदस्थ बड़े बाबू अखिलेश शुक्ला को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई शिकायतकर्ता राजेश कुमार पांडेय निवासी गंगहरा, थाना सगरा की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि अखिलेश शुक्ला ने एक मामले में स्टे हटाने के एवज में तीन हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर शिकायत की पुष्टि की और फिर बड़े बाबू को रिश्वत की रकम लेते ही दबोच लिया।

See also  Rewa news रीवा अस्पताल रेप केस: पीड़िता ने जताया गैंगरेप का संदेह, मामले ने पकड़ा तूल सीसीटीवी फुटेज से खुला रॉज कहानी कुछ और

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में ही तहसील कार्यालय के अंदर कार्रवाई हुई, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *