मौसम

MP Weather: मानसून की तबाही; रीवा – मऊगंज सहित 8 जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट घोषित, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Share With Others

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। नीमच जिले में नदी – नाले उफान पर आ गए हैं। कार बाइक बह गई है। अब ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दमोह ,अशोकनगर, रीवा ,मैहर, सतना, पन्ना और मऊगंज में भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी है। यहां 24 घंटे में 2.25 इंच से 4.5 इंच तक वर्षा होने के अनुमान लगाए हैं।

ग्वालियर ,भोपाल ,जबलपुर, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज- चमक आंधी और बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिन तक पूरे राज्य में आंधी – बारिश का दौर रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या सुरेंद्रन के द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में लो प्रेशर तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की सक्रियता है। एक तरफ राज्य के पास से गुजर रहा है जिस कारण से प्रदेश में तेज बारिश शुरू है।

See also  MP weather: मऊगंज रीवा में मानसून की जबरदस्त एंट्री, अगले कुछ घंटे हो सकते है भारी, जानिए MP का मौसम

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

20 जून : गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है।

21 जून : रीवा और सीधी में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

22 जून : गुना, अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बारिश यानी, 24 घंटे में साढ़े 4 इंच पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश होने की संभावना है।

23 जून : दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

See also   “मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा वार! एक तरफ बारिश की राहत, दूसरी तरफ 45 डिग्री की आग, जानिए पूरा अलर्ट”

भिंड में अभी तक नहीं पहुंचा मानसून

देश में इस बार मानसून आठ दिन पहले ही पहुंच गया है। वहीं छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में यह तय समय से पहले ही दस्तक दिया था। ऐसे में संभावना थी कि मध्य प्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में पहुंच जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ पिछले 15 दिन से मानसून छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र में एक ही स्थान पर रुका हुआ था। जिस कारण से मध्य प्रदेश में इसकी दस्तक देरी से हुई। 13 से 14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह की प्रदेश में एक दिन लेट हो गया। हालांकि 3 दिन में ही मानसून ने राज्य के 54 जिलों को कर कर लिया

बाकी अन्य बचे जिले भिंड में मानसून के गुरुवार को पहुंचाने की संभावना थी। पर ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भिंड जिले को भी मानसून कवर कर लेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है। पिछले साल यह 21 जून को प्रवेश हुआ था।

See also  Mausam news: इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के इन हिस्सों में आज होगी भारी बारिश

MP में गुरुवार को हुई बारिश के तस्वीरें

मंदसौर में हुई भारी बारिश की तस्वीर 
नीमच में हुई भारी बारिश
ग्वालियर में कार और बाइक पर गिरा पेड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *