Rewa: कलेक्टर ने करहिया मंडी गेंहू खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

0
02 (11)
Share With Others

Rewa: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने करहिया मंडी गेंहू उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपार्जित किये जा रहे गेंहू की बोरी का अपने सामने तौल कराया और गेंहू की गुणवत्ता को देखा। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उपार्जित गेंहू का तेजी से परिवहन करायें। उन्होंने कहा कि अब बड़े किसानों का गेंहू आ रहा है जिससे आवक ज्यादा हो रही है।

अत: परिवहन को और तेजी से करायें। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि खरीदी केन्द्र में सभी सुविधाएं की गई हैं। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मंडी में कैन्टीन का टेण्डर कराकर उसका संचालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने मंडी परिसर में गंदगी पाये जाने पर संबंधित सफाई एजेंसी पर पांच हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर, महाप्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित उपार्जन से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  मऊगंज में आदिवासी परिवारों के घरों पर चला बुलडोजर: पट्टा और पीएम आवास भी नहीं बचा सके घर, 7 शादियों वाले मोहल्ले का कब्रिस्तान 

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *