Rewa airport: रीवा: एयरपोर्ट पर लापरवाही, यात्रियों का भारी हंगामा

0
20260504_174228
Share With Others

Rewa airport: रीवा एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाओं और एयरलाइंस की लापरवाही का एक गंभीर मामला आज सामने आया है। अमरपाटन की रहने वाली एक युवती शिवानी जैन ने एलायंस एयर और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती साझा की है। युवती के अनुसार, उन्हें एक जरूरी इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाना था और वह निर्धारित समय से करीब दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। लेकिन जब वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ीं, तो उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि उनके नाम का कोई टिकट उपलब्ध नहीं है।

घटना के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो में यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। विवाद का मुख्य कारण विमान का छोटा होना बताया जा रहा है।

See also  Mauganj news: मऊगंज में जनभागीदारी के काड़ी तालाब में सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ

युवती ने आरोप लगाया कि जिस फ्लाइट के लिए 72 सीटों की बुकिंग की गई थी, उसकी जगह केवल 48 सीटों वाली छोटी फ्लाइट भेज दी गई। इस तकनीकी बदलाव या लापरवाही के चलते लगभग 15 यात्रियों को यात्रा करने से रोक दिया गया और उनकी यात्रा बाधित हो गई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़ित युवती का कहना है कि उन्होंने सुबह 8 बजे ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी, जबकि फ्लाइट का समय 9:02 बजे था। इसके बावजूद एयरलाइंस ने वेब चेक-इन बंद होने का हवाला देकर उन्हें प्रवेश नहीं दिया। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एयरलाइंस का व्यवहार किसी बस सेवा से भी खराब है, जहां यात्रियों की सुरक्षा और समय की कोई कीमत नहीं समझी जा रही। फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों या एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *