Rewa news: ओवरटेक के चक्कर में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर

0
20260504_111150
Share With Others

Rewa news: रीवा-प्रयागराज हाईवे पर गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बाईपास पर बीती देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोरी निवासी सुनील साकेत अपनी पत्नी शीला साकेत (32 वर्ष) के साथ ई-रिक्शा से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कटरा बाईपास के घुमा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क से दूर जा गिरा और शीला साकेत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

See also  Mauganj News: मऊगंज में धधकते केबल ने खोली पोल; ठेकेदार और बिजली विभाग पर कमीशनखोरी के आरोप

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनील को अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही   है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *