वायरल

अपनी विदाई में बॉयफ्रेंड राज से लिपटकर फूट-फुटकर रोने लगी थी सोनम रघुवंशी? क्या है वायरल वीडियो का सच

Share With Others

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज नए – नए अपडेट सामने आ रहे है। इसी बीच सोनम रघुवंशी के शादी में विदाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाहा से लिपटकर फूट-फुटकर रो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का क्या है पूरा सच? आए जानते है।

वायरल वीडियो में क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनम रघुवंशी अपनी शादी कि विदाई में फूट फुटकर रोती नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सोनम अपने बॉयफ़्रेंड राज कुशवाहा से लिपटकर रो रही है। वीडियो देखने के बाद राजा हत्याकांड शक का दायरा और भी बढ़ रहा। लेकिन वीडियो गौर से देखने के बाद कहानी कुछ अलग लगी। सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाहा से नहीं बल्कि अपने भाई गोविंद रघुवंशी को गले लगाकर रो रही है। सोशल मीडिया का वह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ।

See also  Rewa news: पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक

विदाई के दिन यह भी सच

11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी थी। शादी के बाद सोनम रघुवंशी की विदाई हो रही थी। सोनम अपने परिवार का घर छोड़ दूसरे परिवार में जा रही थी। भावुक वाले पल सोनम अपने भाई गोविंद रघुवंशी को गले लगाकर रो रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोनम के भाई ने अपनी बहन के खिलाफ खोला मोर्चा

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने इस पूरे मामले में अपनी बहन के विरुद्ध खुलकर बोलते हुए कहा है कि अगर सनम दोषी पाई जाती है तो उसे फांसी की सजा देनी चाहिए। उन्होंने राजा के परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया है और अपनी बहन के अफेयर की जानकारी से इनकार किया है। गोविंद की मौजूदगी और उनके बयानों ने इस वीडियो को और भी जरूरी बना दिया है। क्योंकि यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम की भावुकता एक नाटक था? वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *