Video viral: सिरमौर थाने के सामने ‘भोजपुरी तड़का’! खाकी के साये में युवक ने लगाए ऐसे ठुमके कि वीडियो हो गया वायरल
Video viral: रीवा। विंध्य क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक का पुलिस थाने के ठीक सामने डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सिरमौर पुलिस थाने के आधिकारिक सूचना बोर्ड के सामने खड़ा है, जिस पर थाना प्रभारी का संपर्क नंबर और अन्य जानकारियां अंकित हैं। युवक एक लोकप्रिय भोजपुरी गाने पर पूरी मस्ती के साथ ठुमके लगा रहा है।
युवक के पीछे से वाहन और राहगीर गुजर रहे हैं, लेकिन वह बिना किसी झिझक के अपनी धुन में नाचता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां कुछ लोग इसे युवक का आत्मविश्वास और मनोरंजन मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे पुलिस प्रशासन की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं। आमतौर पर लोग पुलिस थाने के करीब जाने से कतराते हैं, लेकिन इस युवक की बेबाकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
फिलहाल यह वीडियो शोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिरमौर की सड़कों पर फिल्माया गया यह डांस वीडियो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में रील बनाने के चक्कर में युवा जगह और समय की परवाह किए बिना अपनी कला का प्रदर्शन करने में जुटे हैं। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस इस युवक पर क्या एक्शन लेती हैं
