हादसा

Mauganj Accident News: मऊगंज हाईवे 135 पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, महिला गंभीर युवक घायल

Share With Others

हाईवे 135 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच आज एक और बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि रीवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (क्रमांक BR 03 AL 0007) दुगौली मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और हनुमना की ओर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल हनुमना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं युवक का उपचार जारी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे 135 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण सड़क पर उचित टर्निंग प्वाइंट का अभाव और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  Viral Video: काल के गाल में देखते - देखते समा गई यात्रीबस, चारों तरफ मच गई चीख पुकार वीडियो देख कांप जाएंगे हाथपैर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *