क्राइम

Mauganj news: नईगढ़ी में ई-रिक्शा चालक से लूटपाट, लाठी-डंडों से पीटा

Share With Others

Mauganj news:मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते देर रात बाइक सवार बदमाशों ने आतंक मचाते हुए एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीड़ितों से मोबाइल और नकदी छीन ली और विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कलरा टोला निवासी मनीष कुमार मिश्रा अपने साथी अंकित मिश्रा के साथ बिगत रात करीब 10:30 बजे सवारी छोड़कर ई-रिक्शा से वापस लौट रहे थे। लालगंज से आगे नईगढ़ी रोड पर जैसे ही उन्होंने वाहन रोका, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ई-रिक्शा के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और जबरन वाहन के भीतर घुस गए।

पीड़ित मनीष मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने उनकी जेब से मोबाइल छीन लिया। जब उनके साथी अंकित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जेब में रखे 5,000 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी पीड़ितों को पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लालगंज तिराहे की ओर भाग निकले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फरियादी ने आरोपियों में से एक की पहचान डििया निवासी विमल गिरी के रूप में की है, जबकि दो अन्य बदमाश अज्ञात बताए जा रहे हैं। नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *