* Theme Header Section for ColorMag theme. * Displays all of the section and everything up till
* * @package ColorMag * * @since ColorMag 1.0.0 */ // Exit if accessed directly. defined( 'ABSPATH' ) || exit; do_action( 'colormag_action_doctype' ); ?> /** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
रीवा संभाग

Rewa News: रीवा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर पुलिस अधीक्षक ने जारी किए आदेश

Share With Others

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा जिले के 9 थाना प्रभारी कार्य निरीक्षक/उप निरीक्षकों को फेरबदल किया है। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल गन्तव्य स्थान के लिए रवानगी लेकर रवानगी एवं आमद सान्हे से स्थापना शाखा. पु.अ. कार्यालय को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। हालांकि इससे पहले जिले में पुलिसकर्मियों के थोक तबादले किए गए थे। जिसके बाद एक बार फिर अधिकारियों का जिले के भीतर ट्रांसफर किया गया है।

पुलिस विभाग में 9 अधिकारियों के तबादले

कार्य. निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा पुलिस लाईन से थाना प्रभारी सिविल लाईन भेजे गए, कार्य. निरीक्षक कमलेश साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन से थाना प्रभारी जवा बनाया गया, कार्य. निरीक्षक गजेन्द्र धाकड थाना प्रभारी जवा से पुलिस लाईन तैनात किए गए, कार्य, निरीक्षक विकास कपीस थाना प्रभारी समान से थाना प्रभारी सेमरिया बनाया गया, कार्य. निरीक्षक श्रृंगेश राजपूत
थाना प्रभारी सेमरिया से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली नियुक्ति हुई, कार्य. निरीक्षक विजय सिंह पुलिस लाईन से थाना प्रभारी समान बनाया गया, कार्य निरीक्षक जयप्रकाश पटेल थाना प्रभारी सिरमौर से थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर बनाया गया, उपनिरीक्षक अरविंद राठौर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी गोविंदगढ़ तैनात किया गया, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी सायबर सेल, रीवा से थाना प्रभारी सिरमौर फेरबदल किया गया है.

रीवा पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी

रीवा पुलिस विभाग में तबादला आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *