MP SI 2026: एमपी एसआई  मेंस परीक्षा की तारीखों की घोषणा ईएसबी के फैसले से हड़कंप, मेंस परीक्षा के लिए मिले महज 15 दिन; छात्रों में भारी आक्रोश

Share With Others

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने एमपी एसआई  मेंस परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका दिया है। प्रीलिम्स का परिणाम आने के तुरंत बाद अब मेंस परीक्षा के लिए मात्र 15 दिनों का समय दिया गया है, जिसे लेकर प्रदेश भर के छात्र और शिक्षा जगत के विशेषज्ञ कड़ा विरोध जता रहे हैं

9 अप्रैल से शुरू हो सकती है परीक्षा MP SI 2026

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

विभिन्न समाचार पत्रों और सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एमपी एसआई मेंस की परीक्षा 9 अप्रैल 2026 से आयोजित की जा सकती है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 24 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। प्रदेश में लगभग 500 पदों के लिए करीब 5000 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया है।

सिलेबस बदला, समय घटाMP SI 2026

दि विनर्स इंस्टीट्यूट के संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षक आदित्य पटेल सर ने इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि “इतने लंबे समय बाद परीक्षा हो रही है और इस बार पूरा सिलेबस बदल चुका है। पहली बार मेंस परीक्षा आयोजित की जा रही है, ऐसे में छात्रों को तैयारी के लिए कम से कम 2-3 महीने का समय मिलना चाहिए था।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रीलिम्स के तुरंत बाद महज 15 दिन का समय देना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इतने बड़े और नए सिलेबस को कुछ दिनों में कवर करना किसी भी परीक्षार्थी के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है।

छात्रों की मांग: बढ़ाई जाए परीक्षा की तारीख

सोशल मीडिया पर भी छात्र लगातार अपनी मांग उठा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि नए पैटर्न को समझने और विस्तृत सिलेबस को कवर करने के लिए यह समय नाकाफी है। कई छात्र संगठनों ने मांग की है कि ईएसबी को अपनी कार्यप्रणाली पर पुनर्विचार करना चाहिए और परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाना चाहिए।

परीक्षा की नजदीकी को देखते हुए विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अब नया पढ़ने के बजाय रिवीजन पर ध्यान दें। आदित्य पटेल सर ने घोषणा की है कि वे इन 15 दिनों के लिए एक विशेष ‘स्टडी प्लान’ और रणनीति साझा करेंगे, ताकि छात्र इस कम समय में भी अपनी ‘टू स्टार’  की तैयारी को अंतिम रूप दे सकें।

 

Leave a Comment