क्राइम

Ugc: ​यूजीसी (UGC) अधिनियम के विरोध में दिल्ली में भारी प्रदर्शन, रीवा के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज व गिरफ्तार

Share With Others

Ugc: ​केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी (UGC) अधिनियम के खिलाफ देशव्यापी विरोध की लहर अब रीवा के बाद राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है। 8 मार्च 2026 को देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया।

हालांकि, पुलिस की सख्त कार्रवाई के कारण यह आंदोलन काफी तनावपूर्ण रहा।
​मध्य प्रदेश के रीवा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल ​प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भी एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा था। आंदोलन का हिस्सा रहे वी.के. माला ने बताया कि यूजीसी अधिनियम को लेकर पूरे देश के सामान्य वर्गों में भारी आक्रोश है।

इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए लोग दिल्ली की सड़कों पर उतरे थे।

​आंदोलनकारियों का आरोप है कि रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर पुलिस ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। रीवा अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता बी.के. माला ने मीडिया से बात करते हुए बताया:
​”पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया और बेहरमी से गिरफ्तारियां कीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा गया। पुलिस ने हमारे मोबाइल फोन छीन लिए और हमारे ज्ञापन फाड़ दिए।”
​उन्होंने आगे बताया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को सरकारी वाहनों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई और शाम करीब 6:30 बजे उन्हें दूर-दराज के इलाकों में अकेला छोड़ दिया गया ताकि वे दोबारा एकजुट न हो सकें।

​यूजीसी अधिनियम को “सामान्य वर्गों का शोषण” करार देते हुए प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि वे इस दमनकारी नीति के आगे झुकने वाले नहीं हैं। बी.के. माला के अनुसार, अब विभिन्न कमेटियों के साथ मिलकर एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया जाएगा ताकि आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जा सके।

​यूजीसी अधिनियम को लेकर सरकार और जनता के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार उनकी चिंताओं को सुने, जबकि पुलिस की कार्रवाई ने इस मुद्दे को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *