मध्य प्रदेश

संडे वाली दीदी’रे लवे की ड्यूटी के साथ झुग्गी बस्तियों में बांटती हैं खुशियां

Share With Others

गरीब और वचित बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए लगातार कर रहीं कार्यप श्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित योगदान दे रही हैं। बीते 26 वर्षों से वे गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके समाज सेवा के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए इटली की

कोनियो यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर इन्हें सम्मानित भी किया है।
डॉ. मधु शर्मा सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक रेलवे की सेवा करती हैं, जबकि शनिवार को सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रेरक भाषण और जीवन कौशल की शिक्षा देती हैं। इसके अलावा, हर रविवार को झुग्गी-बस्तियों में जाकर बच्चों को स्वच्छता,योग, भारतीय संस्कृति, सामान्य ज्ञान सहित व्यक्तित्व विकास का निःशुल्क ज्ञान देकर प्रेरणादायक कहानियां सुनाने का कार्य करती हैं, जिससे बच्चे उन्हें स्नेह पूर्वक संडे वाली दीदी कहकर बुलाते हैं। इसके अतिरिक्त, योग और महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। वे नियमित रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन निशुल्क सत्रों का आयोजन कर महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का कार्य
करती हैं। डॉ. शर्मा दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा के लिए स्वयं पाठ्य-सामग्री रिकॉर्ड करती हैं, ताकि वे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। साथ ही, वे बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर करने के लिए खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य भी कर रही हैं।
डॉ. मधु शर्मा की समाज के प्रति समर्पण भावना से भोपाल रेल मंडल भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वे बीते 13 वर्षों से भोपाल और उससे पहले 14 वर्षों तक शाजापुर में सैकड़ों गरीब और वंचित बच्चों के जीवन में बदलाव ला चुकी हैं।
_______

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *