क्राइम

Rewa news,दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को घर में घुसकर पीटा, 17,500 रुपये लूटकर फरार शिकायत के बाद भी कार्यवाई नही पुलिस कर रही बड़ी अनहोनी का इंतजार

Share With Others

Rewa news रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला बिगत दिनों पूर्व सामने आया है। यहाँ एक 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान रामानुज पांडेय और उनकी पत्नी के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि घर में रखे नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सिरमौर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Rewa news विवाद की जड़: पेड़ की डाल काटना

घटना दिनांक बीते 21 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़ित रामानुज पाण्डेय अपनी पुश्तैनी जमीन पर लगे बबूल के पेड़ की डाल काट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मनमोहन पाण्डेय, उनकी पत्नी और अन्य परिजनों ने वहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बुजुर्ग ने जब विरोध किया तो मामला मारपीट तक पहुँच गया।

See also  Mp news: एमपी में जेल से फिल्मी स्टाइल में फरार , सीधा पहुचा ससुराल एमपी पुलिस हैरान

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़ित रामानुज ने आरोप लगाते हुए बताये की आरोपी जबरन घर के अंदर घुस गए। वहां उन्होंने बुजुर्ग रामानुज और उनकी पत्नी रामरती पाण्डेय को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने कमरे में रखे झोले से 17,500 रुपये भी लूट लिए। यह राशि बुजुर्ग ने धान बेचकर जमा की थी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार विवाद कर चुके हैं और अब उन्हें सपरिवार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग ने बताया कि वह शारीरिक रूप से बीमार और असहाय हैं, जिसका फायदा उठाकर दबंग लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

See also  Crime news: मस्जिद के बाथरूम में नमाजी को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, ईद से पहले हाफिज की रूह कंपा देने वाली हैवानियत

पूर्व में 2018 से लगातार बुजुर्ग अधिकारियो के दफ्तर का दरबाजा खटखटा चुका है मगर मिला सिर्फ आश्वाशन पुलिस की लापरवाही और फर्जी शिकायत की डर से पूर्व में नाती ने भी अपनी जान गवा दी है । आखिर सिरमौर पुलिस किसके दबाब में पीड़ित बृद्ध व्यक्ति की फरियाद नही सुन रही है।

पीड़ित द्वारा सिरमौर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंप दी गई है। आवेदन पर पुलिस की मोहर लग चुकी है। अब देखना यह है कि पुलिस एक असहाय बुजुर्ग को न्याय दिलाने में कितनी तत्परता दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *