गोपीगंज में पत्रकार का रास्ता रोकर दबंग स्टूडियो संचालक ने मारपीट करते हुए छीना मोबाईल , पत्रकार ने थाने पहुंच कर दिया प्रार्थना पत्र

0
IMG_20260428_164307355_HDR_AE (1)
Share With Others

गोपीगंज भदोही । खबर भदोही जिला के गोपीगंज से है जहां गोपीगंज में पत्रकार का रास्ता रोकर दबंग स्टूडियो संचालक ने मारपीट करते हुए छीना मोबाईल , पत्रकार ने थाने में दी तहरीर जानकारी के मुताबिक बताते चले कि गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटक वाली गली से पीड़ित पत्रकार सरस राजपूत अपने बड़े भाई को दवा दिलाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फाटक वाली गली के पास कथित रूप से मनबढ़ स्टूडियो संचालक शुभम पाठक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बीच सड़क पर खड़ा था जब पत्रकार सरस वहां से गुजरने लगे तो स्टूडियो संचालक शुभम पाठक ने गाली गलौज करते हुए अन्य अपने तीन साथियों के साथ पत्रकार सरस राजपूत व उनके भाई के साथ मारपीट करने लगा वहीं जब पत्रकार ने मारपीट का वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टूडियो संचालक शुभम पाठक ने मोबाईल फोन छीन लिया वही हल्ला गुहार सुनकर राह – गिरो ने बीच बचाव किया जिससे पत्रकार और उसके भाई कि जान बच पाई वहीं पत्रकार सरस राजपूत अपने भाई के साथ गोपीगंज थाने पहुंचे जहां लिखित शिकायत किया लेकिन तीन घंटे तक थाने का चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया सिर्फ पत्रकार को जांच का आश्वासन देकर बैठाया रहा फिर तीन घंटे बाद अगले दिन आने के लिए बोला गया इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है स्टूडियो संचालक शुभम पाठक हर्षंग और दबंग किस्म का व्यक्ति है क्योंकि पुलिस मोबाईल छीनने वाले और मारपीट करने वाले आरोपी का नाम जान रही है फिर मुकदमा दर्ज नहीं कि सिर्फ जांच कि बात कहते हुए बातों को टाल रही है अब देखना यह है कि पुलिस सिर्फ जांच ही करती रहेगी या फिर मुकदमा भी दर्ज करेगी। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  टीकमगढ़ हत्याकांड : शादी के 14 दिन बाद पति की खौफनाक हत्या, पत्नी-प्रेमी समेत कई दोषियों को उम्रकैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed