Weather News: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। ग्वालियर-चंबल में बारिश के आसार हैं। इससे पहले सागर-रीवा संभाग में सुबह कोहरा छाया रहा। गुरुवार सुबह निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहा।

17 जनवरी को भी कोहरे का असर रहेगा। फिर मौसम साफ हो जाएगा और ठंड का असर बढ़ जाएगा। इसलिए ऐसा मौसम पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से को प्रभावित कर रही है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से फिर ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया, 'पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दो दिन तक रहेगा।

सिस्टम के गुजरते ही प्रदेश में फिर ठंड का असर बढ़ जाएगा।' मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालय पर पड़ेगा। इसके बाद बर्फीली हवाओं की गति बढ़ेगी और पूरा प्रदेश कंपकंपाएगा। इससे पहले बुधवार को 287 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली थी।

3 दिन ऐसा रहेगा मौसम - Weather News

• 16 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड और दतिया में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा।

• 17 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा।

• 18 जनवरी: मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा।

दिन में तापमान गिरा, रात में बढ़ा

इससे पहले बुधवार को मौसम के 3 रंग देखने को मिले। दिन में बारिश, ठंड और सुबह कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में दिन का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 23.1 डिग्री, उज्जैन में 27.5 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री और 24.6 डिग्री रहा।

टीकमगढ़ में 19 डिग्री, रीवा में 17.8 डिग्री, खजुराहो में 19.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कोहरा छाया रहा। वहीं, रात में पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली।

एमपी के 5 बड़े शहरों में जनवरी में सर्दी का ऐसा रहा ट्रेंड...

उत्तरी हवाओं के कारण ग्वालियर सबसे ठंडा

उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश का ग्वालियर-चंबल सबसे ठंडा बना हुआ है। जनवरी में यहां कड़ाके की ठंड का ट्रेंड है। पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखें तो 2018 में 1.9 डिग्री और 2019 में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 24 जनवरी 1954 को रात का तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

2014 से 2024 के बीच ग्वालियर में 9 साल बारिश हुई है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 8 जनवरी 1926 का है। इस दिन 2.1 इंच पानी गिरा था। वहीं, 1948 में कुल मासिक बारिश 3.1 इंच हुई थी।