सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर अजीबोगरीब वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी हम उन चीजों को भी देख लेते हैं जिनकी कल्पनाएं हमारे मन में चलती है। ऐसा ही एक अज्ञात वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि एक नाले में मगरमच्छ ने एक शख्त पर जानलेवा हमला कर दिया है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ अपने शिकार को जकड़ के रखा है और उसे पानी के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है.

मगरमच्छ का जानलेवा हमला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम के @devender020570 पेज पर अपलोड किया गया है। जिसमें करीब 3000 लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी है और हजारों लोगों ने इसे देखा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नाला है जिसमें करीब चार मीटर लंबा मगरमच्छ एक शख्त को अपना शिकार समझ कर जकड़ लिया है। शख्त बार-बार खुद को मगरमच्छ के चंगुल से आजाद कराने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ की पकड़ से वह निकल नहीं पाता।

चीखता रहा रह गया शख्त

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आसपास के लोग शोर सराव कर रहे हैं, लेकिन मगरमच्छ शख्त को नहीं छोड़ रहा है। शख्त लगातार मगरमच्छ से खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रहा है लेकिन मगरमच्छ की पकड़ से वह बाहर नहीं निकल पा रहा है।दर्द से शख्त चीख रहा है ,लेकिन आसपास खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं। जैसे - जैसे शोर सरावां बढ़ने लगा तो मगरमच्छ ने शख्त को पानी के बीच ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पानी कम होने की वजह से वह असफल रहा.

वीडियो के अंत में क्या होता है

यह वीडियो करीब 40 सेकंड का है जिसमें देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ से शख्त करीब कुछ मिनट तक संघर्ष करता है मगरमच्छ ने शख्त का एक हाथ अपने जबड़े में दबा रखा है। शख्त लगातार खुद को छुड़ाने के लिए प्रयास कर रहा होता है लेकिन मगरमच्छ की जबरदस्त पकड़ से वह आजाद नहीं हो पाता। इस वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस शख्त के साथ अंत में क्या होता है। पर ऐसा लग रहा है कि लोगों ने इस शख्त की जान बचा ली होगी। क्योंकि मगरमच्छ ने जिस स्थान पर हमला किया है वह स्थान इस जीव के लिए उपयुक्त नहीं है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

मगरमच्छ के हमले से कैसे बचे?

मगरमच्छ के हमले से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पानी से दूर रहें, खासकर जहाँ मगरमच्छ मौजूद हों। अगर मगरमच्छ हमला करता है, तो जितनी जल्दी हो सके सीधी रेखा में भागें और अचानक पीछे न मुड़ें। अगर मगरमच्छ आपको पकड़ता है, तो उसकी आँखों, नाक या गले पर हमला करें, जो उसके कमज़ोर स्थान हैं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें