Viral Video Rewa: CM मोहन यादव के ससुराल से आया अनोखा मामला, जमीनी विवाद को लेकर 2 महिलाओं पर डाली मुरम,जान से मारने की कोशिश
Viral Video Rewa: रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जमीनी विवाद में जबरन सड़क बनाने के चलते दो महिलाओं पर जबरन मुरम डाल दी, इस हादसे से में दोनों महिलाएं घायल हो गई है, इनका उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, दबंगों द्वारा उनको जान …

Viral Video Rewa: रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जमीनी विवाद में जबरन सड़क बनाने के चलते दो महिलाओं पर जबरन मुरम डाल दी, इस हादसे से में दोनों महिलाएं घायल हो गई है, इनका उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, दबंगों द्वारा उनको जान से मारने की कोशिश की गई है।
Viral Video Rewa में साफ साफ़ देखा जा रहा है की निजी सड़क बनने को लेकर दो महिलाएं विरोध कर रही है। कुछ दबंगों ने जबरन महिलाओं के ऊपर गिराकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की है, यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
जमीनी विवाद मे सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसका विरोध दोनो महिलाएं कर रही थी, महिलाओं का मुरुम में दबे होने का वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दे मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम गृह तहसील भी है। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह रीवा ससुराल भी है।

Viral Video Rewa मुरुम के नीचे दबी महिलाएं
रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिनौता कोठार में जमीन मे रोड बनाने के लिए जबरन मुरुम डाला जा रहा था। जिसमे काम करने के लिए एक जेसीबी, दो हाइवा थे। दोनो महिलाओं का कहना था की ये उनके पट्टे की जमीन है। जिसमें जबरन मुरूम डाला जा रहा था।
जिसका महिलाएं विरोध कर रही थी। महिलाओं ने आरोप लगाया है, की इस दौरान कई लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और दोनो के ऊपर मुरुम डालकर जान से मारने की कोशिश की।

Viral Video Rewa गांव वालों ने बचाई जान
हिसाब से के बाद मौके पर कुछ गांव वाले ने उन्हें मोरम से बाहर निकाला और बेहोशी के हालात में गधे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस की माने तो उन्होंने कहा कि गांव में रोड बन रही थी जिसके लिए मुरम डाली जा रही थी इस दौरान महिलाएं विरोध कर रही थी, यह मोरम की पलटी हुई महिलाएं उसने दब गई है।

फरियादियों ने बताई पूरी बात
फरियादी ने बताया कि हम दो लोग थे, और छोटे छोटे बच्चे थे हमारे द्वारा मना किया गया कि मेरे पट्टे की जमीन में मुरुम मत डालो। इतने में गौकरण प्रसाद पाण्डेय पिता चन्द्रभानराम पाण्डेय, महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय पिता चन्द्रभान राम पाण्डेय, आकाश पाण्डेय पिता रमेश पाण्डेय।
विपिन पाण्डेय पिता महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संयोगिता पाण्डेय उर्फ काजल पिता रमेश पाण्डेय, शशी पाण्डेय पति गौकरण प्रसाद पाडेय, रूकमणी पाण्डेय पति रमेश पाण्डेय, रन्नू पाण्डेय पति गिरीश पाण्डेय ने मिलकर मारपीट किये और हम दोनो लोगो के ऊपर मुरुम डालकर जान से मारने की कोशिश की।
CM मोहन यादव ने दिया कार्यवाही का आदेश
सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया, जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिले के थाना मनगंवा अंतर्गत हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दो अन्य की तलाश जारी है।
उपचार के बाद महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।