राज्य में प्रशासनिक फेरबदल 11 IPS अधिकारियों के तबादले, हटाएं गए जिले के कमिश्नर लिस्ट हुई जारी
IPS Trasfer UP : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 11 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं वहीं प्रयागराज कमिश्नर हटाए गए हैं और उन्हें लखनऊ भेजा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के द्वारा उत्तर प्रदेश के 11 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जिसमें प्रयागराज पुलिस आयुक्त को हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ भेजा गया है। वही, आशुतोष कुमार आईपीएस-आरआर-2001 को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट तैनात किया गया है। आईपीएस-आरआर-2005 श्री उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ के पद पर स्थानान्तरणाधीन से पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ पद पर किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
11 IPS अधिकारियों के तबादले लिस्ट जारी -
Next Story