सुहागरात के दिन पान लगवाने गया दूल्हा तो जीजा संग भाग गई दुल्हन, सामने आया हैरान कर देने वाला मामल
Hamirpur news: हमीरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पान लगवाने दूल्हा गया तो दुल्हन के जीजा ने दुल्हन को ही अगवा कर लिया। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवार थाना अंतर्गत एक गांव में घर से विदा हुई 24 घंटे पहले दुल्हन ने बड़ा खेल कर दिया। दरअसल, नई नवेली दुल्हन जब अपने ससुराल पहुंची तो कार सवार जीजा दुल्हन को उठा ले गया। जिससे चारों तरफ हड़कंप मच गया। दूल्हे के पिता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक्शन शुरू किया और दुल्हन को बरामद कर लिया। लेकिन जीजा हाथ नहीं आया। जीजा को कल सुबह तक की मोहल्ला दी गई है। हाजिर न होने पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर थाने में दुल्हन ने ससुराल वालों पर कम दहेज लाने का ताना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुल्हन को उसकी उसी बहन के हवाले कर दिया है जिसके पति पर उसे उठा ले जाने का आरोप था।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के युवक की 17 मई को जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। धूमधाम से विवाह संपन्न होने के बाद 18 मई को दुल्हन की विदाई कर गांव लाया गया था। दिन में सारी रश्म और पूजा पाठ होता रहा। दूसरे दिन 19 मई को भी कुछ अन्य रस्म में पूरी कराई गई शाम को दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए पान लगवाने गया था।
इसी बीच दुल्हन का थाना मुस्कुर एक गांव निवासी जीजा अपने दो दोस्तों के साथ कार से पहुंचा और जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दुल्हन को अपनी गाड़ी में बैठाकर गांव से फरार हो गया। इस पूरी घटना से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया सभी जगह दुल्हन के पीछे लोग ढूंढने के लिए निकल पड़े
उसी रात दूल्हे के पिता ने थाना बिंवार में पहुंच कर सूचना दी और बताया कि दुल्हन उनके दिए हुए ₹500000 की कीमत के गहने पहने हैं। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दुल्हन और उसके जीजा की खोजबीन शुरू कर दी।
जीजा के घर मिली नई नवेली दुल्हन
बिवांर के प्रभारी इंचार्ज राजेश कुमार पांडे के द्वारा जानकारी दी गई की दुल्हन को उसी जीजा के घर से बरामद किया गया जीजा की खोजबीन की जा रही है। उसे फोन में बात हुई है और उसे कल सुबह थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
दुल्हन ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप
उधर दुल्हन ने थाने में ही दूल्हा पक्ष के ऊपर कम दहेज का ताना देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसी करण फोन करके जीजा को बुला लिया था और उसके साथ चली गई थी पुलिस ने दुल्हन को उसी की बहन के हवाले कर दिया है जिसके पति के ऊपर उसे ससुराल से उठा ले जाने का आरोप लगाया गया था।