मध्य प्रदेश

Mumbai: रीवा के लाल मचा रहे हैं धूम: प्रभाकर मिश्रा ने बड़े पर्दे पर किया कमाल

Share With Others

Mumbai:रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के बिरखाम में जन्मे प्रभाकर मिश्रा इन दिनों मुंबई में अपने अभिनय का जादू बिखेर रहे हैं। बड़े पर्दे पर उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक पुलिस कांस्टेबल से लेकर एक पंडित और इलेक्ट्रीशियन तक, प्रभाकर मिश्रा हर किरदार में जान फूंक रहे हैं।

स्टार प्लस, ज़ी टीवी, सोनी, कलर्स और दंगल जैसे बड़े चैनलों पर उनके काम को खूब सराहा जा रहा है। टीवी सीरियल “दिल से दिल तक” में उनके दमदार किरदार की कहानी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इसके अलावा, उन्होंने “रिश्ते में बधी गौरी”, “कुमकुम भाग्य”, “पहला प्यार” और “परछाई” जैसे कई मशहूर सीरियलों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

प्रभाकर मिश्रा का सफ़र बताता है कि अगर आपमें हुनर और लगन है, तो छोटे शहर से निकलकर भी आप बड़ी ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं। रीवा के इस कलाकार ने साबित कर दिया है कि वो बड़े पर्दे पर भी धूम मचाने को तैयार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *