Kkr vs RCB: MP के इस जिले से निकलकर आज बना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान, कोहली जैसे दिग्गज खेल रहे अंडर में
Kkr vs RCB, IPL 2025: 22 मार्च को आईपीएल के पहले मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली कप्तान रजत पाटीदार का पहला कप्तानी मुकाबला शानदार रहा

royal challengers Bangalore vs Kolkata knight riders, IPL 2025: मध्य प्रदेश से निकलकर IPL ऑक्शन में छोटी बोली से शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने कारनामा कर दिखाया है। IPL के 18वें सीजन आरसीबी का कप्तान बना। 22 मार्च को बतौर कप्तान केकेर (Kolkata Knight Riders) बनाम आरसीबी (Royal Challengers Bangalore ) के पहले मुकाबले में RCB को जीत दिलाई बल्कि अच्छी कप्तानी से सराहना भी हासिल की। विराट कोहली पी, सॉल्ट,एल० लिविंगस्टोन जैसे दिग्ग्ज कप्तानी के अंडर खेले।
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार अच्छे बैट्समैन के साथ - साथ अच्छे कप्तान भी है। 22 मार्च को उन्होंने अपना पहला बतौर कप्तानी में पहला मुकाबला खेला और जीत दिलाई
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मुकाबला जीतने के बाद क्या बोले
रजत पाटीदार ने बात करते हुए कहा कि हम इस तरह की शुरुआत से काफी संतुष्ट हैं। आगे बताया कि कप्तानी का दबाव था लेकिन आज मेरा दिन था। सुयश शर्मा की गेंदबाजी पर कहा कि वो काफी रन्स लुटा चुके थे लेकिन उस समय पर रसेल का विकेट काफी अहम था। कुणाल और सुयश की गेंदबाजी हमारे लिए काफी कारगर साबित होगी। ये भी बताया कि विराट भाई हमेशा से ही मेरी हौंसला अफजाई करते आये हैं और आज भी उन्होंने मुझे काफी अच्छे से समझाया है।
यहां से शुरू हुआ रजत पाटीदार का सफर
रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को हुआ यह मुलाकात भारतीय क्रिकेटर है जो मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हैं। रजत ने 2015-16 रणजी ट्रॉफी में 30 अक्टूबर को प्रथम श्रेणी मुकाबला खेला था। उन्होंने 8 जनवरी 2018 को जोनल T20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए अपना T20 किया था
2018-19 में रणजी ट्रॉफी मध्य प्रदेश के लिए सबसे अधिक रन स्कोरर थे जिसमें आठ मैचों में 713 रन बनाए थे। अगस्त 2019 में दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम के लिए उनको आगे रखा गया था। रजत पाटीदार ने अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग 9 अप्रैल 2021 को आरसीबी की तरफ से खेले थे। दौरतलब है कि 2021 में आईपीएल ऑक्शन में उन्हें आरसीबी ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। वही 2025 के 18 सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बतौर कप्तान खेल रहे हैं।