Rewa News: अब रीवा की नहीं रहेगी यह तहसील अलग हो रहा बड़ा भाग, मऊगंज में 3 नई तहसीलें बन जाएगा नया विधानसभा
Rewa News today: 4 मार्च 2023 में मध्य प्रदेश का 53वा जिला बना मऊगंज का विस्तार हो रहा है। इसी साल रीवा से अलग होकर अस्तित्व में आया मऊगंज में अब 5 तहसीले हो जाएगी

4 मार्च 2023 में मध्य प्रदेश का 53वा जिला बना मऊगंज का विस्तार हो रहा है। इसी साल रीवा से अलग होकर अस्तित्व में आया मऊगंज में अब 5 तहसीले हो जाएगी जिसमें से देवतालाब, खटखरी, सोनौरी शामिल है। वर्तमान में रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सोनौरी को पुनर्गठन आयोग के द्वारा जिले से अलग कर के मऊगंज में जोड़ा जाएगा इससे सोनौरी के विकास में वृद्धि होगी साथ ही जिला मुख्यालय से यह केवल 37 किमोमीटर दूरी रहेगी।
2024 में सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए थे कि जो क्षेत्र जिला मुख्यालय अथवा विकास से दूर है उन्हें पुनर्गठन में शामिल किया जाए ताकि उन क्षेत्रों का विकास हो सके इसी के अंतर्गत सोनौरी को भी शामिल किया जाएगा जिसकी कवायत शुरू हो चुकी है। ऐसी जानकारी लोकल मीडिया खबरों में आ रही है।
Mauganj News: रीवा जिले की यह उप-तहसील मऊगंज में होगी शामिल, विधानसभा बनाने के बड़े संकेत
मऊगंज में शामिल होगी यह तहसीलें
साल 2023 में मऊगंज अपनी तीन तहसीलों के साथ अस्तित्व में आया जिसमें हनुमना, मऊगंज, नईगढ़ी शामिल थी। लेकिन 2024 में इसका विस्तार करते हुए दो और तहसील बनाने का फैसला लिया गया जिसमें देवतालाब, खटखटी शामिल है। अब रीवा से अलग करके सोनौरी को भी मऊगंज में शामिल किया जाएगा इसकी कवायत तेजी से शुरू हो गई है। इस प्रकार मऊगंज 6 तहसीलों के साथ बड़ा जिला बन जाएगा
मऊगंज में बन सकती है एक और विधानसभा
मऊगंज वर्तमान में दो विधानसभाओं को लेकर विंध्य का छोटा जिला बना है। जिसमें मऊगंज और देवतालाब शामिल है। मऊगंज के विधायक बीजेपी नेता प्रदीप पटेल है और देवतालाब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा नेता गिरीश गौतम है। मऊगंज विधानसभा की जनसंख्या 61,6665 है। वहीं देवतालाब की जनसंख्या करीब 5 लाख है। अब इस जिले में एक और विधानसभा बनाने के बड़े संकेत मिल रहे हैं।
सोनौरी मऊगंज से 35 किलोमीटर दूर है
रीवा जिले की त्यौंथर तहसील के सोनौरी क्षेत्र को रीवा से अलग कर मऊगंज जिले में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। चौरा घाट बनने के बाद जो मऊगंज से मात्र 35 किलोमीटर दूर है, वर्तमान में यहां से लोग रीवा जिला मुख्यालय जाते हैं, जहां उन्हें 100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ता है।
सोनौरी का कुछ हिस्सा मऊगंज जिले में शामिल होने के बाद मऊगंज जिले में एक विधानसभा क्षेत्र भी जुड़ जाएगा। वर्तमान में मऊगंज जिले में देवतालाब और मऊगंज दो विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन सोनौरी को त्यौंथर से अलग करने के बाद एक विधानसभा क्षेत्र जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
4 मार्च को बना था मऊगंज जिला
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक जनसभा मऊगंज में की थी इस दौरान उन्होंने 2014 कि गई घोषणा को याद करते हुए मध्य प्रदेश का 53वा जिला बनाने कि घोषणा 4 मार्च 2023 को मऊगंज मुख्यालय में की थी और कहा था कि 15 अगस्त को यहां झंडा तिरंगा फहराकर मऊगंज को जिला बना दिया जाएगा इसके बाद यहां कलेक्टर और एसपी तथा अन्य विभागों के पदों की स्वीकृति दी गई थी.