MP News: मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने जा रही है, जिसमें 3 हजार डॉक्टरों के पद भी शामिल हैं। यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दी।

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने जा रही है, जिसमें 3 हजार डॉक्टरों के पद भी शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा।

शुक्ला ने रविवार को कहा कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ होने से जिले के साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रबंधन भी बेहतर होगा। उपमुख्यमंत्री, जो राज्य के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं, रीवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 3 हजार डॉक्टरों सहित 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जाएगी। शुक्ला ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 अक्टूबर को रीवा में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं रीवा से भोपाल, इंदौर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा के प्रयास किये जा रहे हैं।