आपके पैरों का आकार खोलेगा आपके व्यक्तित्व के राज, कैसी है आपकी उंगलियों की शेप बनाएगी करोड़पति
हमारे आस-पास मौजूद हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग होता है। हर किसी के बात करने का तरीका, कपड़ों का चुनाव, खाने का चुनाव और काम करने का तरीका अलग होता है। ये वो चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति को दूसरों से अलग बनाती हैं। हम किसी भी व्यक्ति को इन्हीं चीजों के जरिए पहचानते …

हमारे आस-पास मौजूद हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग होता है। हर किसी के बात करने का तरीका, कपड़ों का चुनाव, खाने का चुनाव और काम करने का तरीका अलग होता है। ये वो चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति को दूसरों से अलग बनाती हैं। हम किसी भी व्यक्ति को इन्हीं चीजों के जरिए पहचानते हैं।
अक्सर हमारे लिए किसी भी व्यक्ति की पहचान उसका स्वभाव ही होता है। हालांकि, स्वभाव के अलावा अगर हम चाहें तो शरीर के अंगों के आकार को देखकर भी सब कुछ जान सकते हैं। हर व्यक्ति की आंख, नाक, कान, होंठ, हाथ, पैर उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। बस हमें इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए और हम सब कुछ पता लगा सकते हैं।
उंगलियों से व्यक्तित्व (व्यक्तित्व परीक्षण)
हम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में सिर्फ उसके बात करने के तरीके को देखकर ही नहीं बल्कि उसके पैरों की उंगलियों से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पैरों की उंगलियों की बनावट हमें व्यक्तित्व में छिपे रहस्यों को बताती है। आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
बड़ी से छोटी उंगली
कुछ लोगों के पैरों का आकार बड़े से छोटे के क्रम में होता है। उनका अंगूठा सबसे बड़ा होता है और उसके बाद उंगलियों की लंबाई घटती जाती है। ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। उन्हें लोगों से मिलना-जुलना और घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। इनका व्यक्तित्व कमाल का होता है और अगर ये व्यापार करते हैं तो बहुत सफल होते हैं।
फ्लेम फ़ुट
कुछ लोगों के पैर की दूसरी उंगली सबसे बड़ी होती है और बाकी उंगलियां उससे छोटी होती हैं। इस तरह के फ्लेम फ़ुट वाले लोग बहुत उत्साही होते हैं और हर काम उत्साह से करते हैं। वे प्रेरणादायी होते हैं और हमेशा दूसरों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ये लोग कला में बहुत रुचि रखते हैं। वे बातचीत करने में माहिर होते हैं।
आयताकार उंगलियां
कुछ लोगों के पैरों की उंगलियां पूरी तरह से आयताकार होती हैं, यानी लगभग सभी उंगलियां एक ही आकार की होती हैं। ऐसे लोग बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। ये जीवन में हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेते हैं और कभी भी जल्दबाजी में किसी निर्णय पर नहीं पहुंचते। ये व्यावहारिक होते हैं और लोगों से अच्छे संबंध बनाते हैं। इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है।