सरकारी स्कीम

SSB Announces Recruitment: SSB में ट्रेड्समैन के 827 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Share With Others

SSB Announces Recruitment: देेेश सेवा का जज्बा रखने वाले और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने खुशखबरी दी है। SSB ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के विभिन्न पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 827 पदों को भरा जाएगा, जिसमें ड्राइवर, टेलर और नर्सिंग असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

ड्राइवर के पदों पर सर्वाधिक नियुक्तियां SSB Announces Recruitment

जारी सूचना के अनुसार, सबसे अधिक रिक्तियां ड्राइवर (पुरुष) के लिए हैं, जिनकी संख्या 553 है। अन्य प्रमुख पदों में टेलर (41 पद) और नर्सिंग असिस्टेंट के पद भी शामिल हैं। ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ-साथ हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयु सीमा और वेतनमान SSB Announces Recruitment

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार आयु में 3 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वेतन की बात करें तो यह लेवल-3 की परमानेंट जॉब है, जिसमें शुरुआती वेतन 40,000 से 50,000 रुपये के बीच होगा। भत्तों को मिलाकर यह राशि 60,000 रुपये तक जा सकती है।

चार चरणों में होगी चयन प्रक्रिया SSB Announces Recruitment

चयन के लिए उम्मीदवारों को चार कठिन चरणों को पार करना होगा: शारीरिक दक्षता (PET/PST): पुरुषों के लिए 4.8 किमी और महिलाओं के लिए 2.4 किमी की दौड़।
लिखित परीक्षा (CBT): 100 अंकों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट, जिसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) के प्रश्न होंगे।
ट्रेड टेस्ट: संबंधित कार्य का व्यावहारिक ज्ञान (स्किल टेस्ट), जो 50 अंकों का होगा।
मेडिकल परीक्षण: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच।

जानिए कैसे करना है आवेदन

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय फोटो और हस्ताक्षर के प्रारूप का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि छोटी सी गलती से फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *