Ipl 2025 रिटायरमेंट में को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी
कई दिनों के बाद धोनी का बड़ा फैसला

ipl 2025 महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल से संन्यास की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। धोनी ने एक पॉडकास्ट में संन्यास की खबरों को महज अफवाह बताया। दरअसल, धोनी के संन्यास की खबरें तब चर्चा में आईं जब शनिवार को सीएसके और दिल्ली के बीच खेले गए मैच को देखने धोनी के माता-पिता पहुंचे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि यह धोनी का आखिरी मैच होगा। हालांकि, धोनी के संन्यास की खबरें अफवाह निकलीं क्योंकि मैच के बाद उन्होंने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।
धोनी ने संन्यास पर क्या कहा
धोनी ने अब इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि वह इस सीजन के अंत में अपने करियर को अलविदा नहीं कह रहे हैं। धोनी ने बताया कि वह अपने शरीर को आठ महीने देंगे, ताकि देख सकें कि वह 44 साल की उम्र में भी खेल सकते हैं या नहीं। उनके पास अभी भी यह जानने का समय है कि वह इस लीग को अलविदा कहेंगे या नहीं।
कहा- मेरे पास 10 महीने का समय है
धोनी ने कहा कि मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं। मैं चीजों को सरल रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल का हूं और आईपीएल 2025 के अंत तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास यह जानने के लिए 10 महीने होंगे कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। लेकिन यह मैं नहीं बल्कि मेरा शरीर तय करता है।
हेडन ने किया था हमला
बता दें कि इस सीजन में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। पूर्व सीएसके खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने तो धोनी को कमेंट्री करने का ऑफर तक दे दिया था। हाल ही में सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने भी कहा था कि धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं।