Snake Green: असम में मिला हैरी पॉटर का हरा सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में 1 है, जानिए? इसके पीछे की क्या है साइंस क्यों होता है जहरीला
Snake Green: हैरी पॉटर मूवी में दिखाया गया हरे रंग का सांप सालासर स्लिथेरिन असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला है, यह एक दुर्लभ सांप है। यह खूबसूरत हरा सांप यानी सालाजार पिट वाइपर यह दुनिया के खतरनाक जहरीले सांपों में से एक है।असम की काजीरंगा नेशनल पार्क में सालाजार पिट वाइपर (Salazar Pit …

Snake Green: हैरी पॉटर मूवी में दिखाया गया हरे रंग का सांप सालासर स्लिथेरिन असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला है, यह एक दुर्लभ सांप है। यह खूबसूरत हरा सांप यानी सालाजार पिट वाइपर यह दुनिया के खतरनाक जहरीले सांपों में से एक है।असम की काजीरंगा नेशनल पार्क में सालाजार पिट वाइपर (Salazar Pit Viper) Snake मिला है, जिसे हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर में दिखाया गया था।
हालांकि उसमें इसका नाम सालाजार स्लिथेरिन था, पिट वाइपर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक होते हैं, इनकी आंख और नाक के बीच हीट-सेंसिंग पिट अंग की वजह से इन्हें पहचाना जाता है।
काजीरंगा नेशनल पार्क में हर मौसम में नई प्रजातियों के जीवों की खोज होती है, यह पिट वाइपर राजमार्ग पर दिखाई दिया था लगातार बढ़ते जैव प्रजातियों की वजह से काजीरंगा नेशनल पार्क एक शानदार पर्यटन स्थल में बदलता जा रहा है। यहां 24 से अधिक उभयचर और 74 से ज्यादा सांपों-छिपकलियों की प्रजातियां रहती हैं।

सालाजार पिट वाइपर Snake काजीरंगा में खोजी गई एक नई प्रजाति है, इसका शरीर चमकीला हरा है सिर पर लाल-नारंगी धारियां हैं, इससे पहले इस प्रजाति को अरुणाचल प्रदेश में देखा गया था,सालाजार स्लिथेरिन से मिलता-जुलता होने के नाते इसका नाम सालाजार पिट वाइपर रखा गया पूर्वोत्तर राज्य में एक साल से कम समय में यह सरीसृपों की पांचवीं प्रजाति खोजी गई है।
खूबसूरत हरे रंग का शरीर अलग- अलग रंगों की धारियां
इसकी अधिकतम लंबाई 1.60 फीट तक होती है. ये होते तो हरे रंग के हैं लेकिन शरीर पर लाल, नारंगी, पीले और गोल्ड कलर की मार्किंग होती है। सिर गहरे हरे रंग का होता है, इसकी खोज के बारे में बेंगलुरु के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और अन्य शोधकर्ताओं द्वारा की गई इस खोज को जूसिस्ट मैट्रिक्स एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित किया गया है।
Asam काजीरंगा नेशनल पार्क घास के मैदानों, दलदलों, बाढ़ के मैदानों और खड़ी ढलानों के अनोखे बनावट वाला जंगल है. 1,307 वर्ग km में फैले इस नेशनल पार्क में स्तनधारियों, पक्षियों, उभयचरों और सरीसृपों आदर्श निवास स्थान है, जिसे भारत के सबसे महत्वपूर्ण वन्यजीव पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी माना गया है।

क्या बोले असम के सीएम
असम के CM ने हरे रंग के सांप की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अंदाजा लगाओ, बच्चों? काजीरंगा में अभी-अभी असली हैरी पॉटर सांप मिला है! सुपर कूल सालाजार पिट वाइपर से मिलिए। ये जादुई हरा Snake है, और इसके सिर पर एक फंकी लाल-नारंगी पट्टी है। क्या प्रकृति अद्भुत नहीं है।
हैरी पॉटर वाला सांप मिल गया!
जिन लोगों ने ब्रिटिश राइटर जेके राउलिंग के उपन्यास पर आधारित हैरी पॉटर फिल्म देखी है, वे लॉर्ड वोल्डरमार्क की वफादार साथी नागिनी के बारे में तो जरूर जानते होंगे। वो एक हरा Snake है। और ऐसा लगता है कि फिल्म का वही हरा सांप असली दुनिया में आ चुका है।

हरे एनाकोंडा की नई प्रजाति की हुई खोज
इसी साल फरवरी के महीने में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अमेजन रेनफॉरेस्ट में हरे एनाकोंडा की एक नई प्रजाति की खोज की थी, इसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था। इस सांप को दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाली हैं।
कितना बड़ा है सबसे बड़ा एनाकोंडा
इंस्टाग्राम पर एनाकोंडा का एक वीडियो वैज्ञानिक डॉक्टर फ्रीक वोंक ने लिखा कि मैंने अब तक जो सबसे बड़ा एनाकोंडा देखा है, वो वीडियो में देखा जा सकता है। जो कार के टायर जितना मोटा, करीब 8 मीटर लंबा और 200 किलोग्राम से भी ज्यादा भारी है। मगर उसका सिर मेरे सिर जितना बड़ा है।