Shivraj Singh Chouhan: CM मोहन यादव के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शोक,उनके पिता समान चाचा का हुआ निधन!
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का भी निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। Shivraj Singh Chouhan मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा का निधन हो गया है। आपको ज्ञात होगा कि कल सीएम मोहन …

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का भी निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
Shivraj Singh Chouhan मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा का निधन हो गया है। आपको ज्ञात होगा कि कल सीएम मोहन यादव के पिता पूनम चंद का निधन हुआ था,और आज शिवराज सिंह चौहान के घर शोक है।
कार्यकर्ता और समर्थक अभी एक दुख से उबर नहीं पाए थे, तब तक दूसरी बुरी खबर आ गई। दरअसल, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का बंसल अस्पताल, भोपाल में स्वर्गवास हो गया।
उनकी तबियत भी कुछ समय से खराब थी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे गृह ग्राम जैत में किया जाएगा, जिसमें शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा मेरे प्रिय चाचाजी श्री चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए।वो मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे, प्रेरणा थे। आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया। पूज्य चाचाजी के चरणों में प्रणाम!
