Sawan Somwar: आज 22 जुलाई 2024 से सावन शुरू हो गया है, यह पूरा महीना शिव जी का प्रिय माना गया है, सावन के दिनों में लोग भगवान शिव की भक्ति करते हैं। सावन में जो लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं उनके जीवन में ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। आपको बता दे इस बार सावन सोमवार का मुहूर्त काफी अच्छा है, तो आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा चल रही है वह हर Sawan Somwar में महादेव को जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें इससे समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, भोलेनाथ की कृपा दृष्टि बनी रहती है, Sawan Somwar भी महादेव को खुश करना चाहते हैं, तो पूजा में कुछ खास चीजों का जरुर इस्तेमाल करें जानें सावन सोमवार की पूजा सामग्री।

Sawan Somwar की पूजा में ये चीजें करें शामिल

अगर आज Sawan Somwar अगर आप भी शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है, जल में गंगाजल मिला लें और फिर महादेव पर एक पतली धारा बनाकर अभिषेक करें, इसे दौरान 108 बार महादेव के मंत्रों का जाप करें अब मुट्ठीभर चावल और बेलपत्र अर्पित करें कहते हैं।

अगर इन तीन चीजों से शिव जी की पूजा की जाए तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या (Dhaiya) के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं, धन संकट दूर होता है आर्थिक के साथ मानसिक कष्ट भी खत्म हो जाते हैं।

Sawan Somwar राशि अनुसार पूजा

कर्क राशि के लोग चांदी, दूध, मोती, चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं। सिंह राशि वालों को गुड़ और शहद का दान करना चाहिए। कन्या राशि वालों को कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए। तुला राशि वालों को चावल और दूध का दान करना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों को सोना, तांबा और केसर का दान करना चाहिए।

धनु राशि वाले चने की दाल, केसर युक्त दूध का दान कर सकते हैं। मकर राशि के लोगों को दान में छाता और कंबल देना चाहिए। कुंभ राशि के लोगों को नीले-काले वस्त्र का दान करना चाहिए। मीन राशि वालों को दान में अन्न-धन, दाल, पीले फूल देना चाहिए।

मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार के दिन शहद का दान करें। वृषभ राशि के लोग सावन में सफेद कपड़े, घी, तेल और ज्वार का दान करें। मिथुन राशि के लोग मौसमी फल का दान करें गौ माता को चारा भी खिलाएं।

सावन सोमवार व्रत विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत शाम के समय शिव पूजन के बाद ही खोलना चाहिए, इस दौरान महादेव की विधिनुसार पूजा करने का विधान है। पूजा के बाद आप उन्हें मिठाई या खीर का भोग भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप अपना व्रत खोल सकती हैं। ऐसे में आप चाहें तो फलों का सेवन भी कर सकते है।

Sawan Somwar की तारीख 2024

पहला सोमवार - 22 जुलाई दूसरा सोमवार - 29 जुलाई तीसरा सोमवार - 05 अगस्त चौथा सोमवार - 12 अगस्त पांचवां सोमवार - 19 अगस्त।

सावन सोमवार व्रत के क्या हैं नियम

सावन सोमवार पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करके महादेव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग का जल से अभिषेक करना न भूलें। वहीं सोमवार के इस व्रत में एक ही समय भोजन करना चाहिए।

इसके अलावा आप फलाहार ले सकते हैं। इस दौरान दिन में भूलकर भी नहीं सोना चाहिए। सावन सोमवार के व्रत में तामसिक चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। इसके अलावा इस मास में असत्य बोलने, झूठे आरोप लगाने और हिंसा करने से बचना चाहिए।

महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ. ओम् नमः शिवाय। इस मंत्र का जाप करें शिव खुश होंगे।