रीवा रियासत के कायल हुए थे शाहरुख खान, अपनी एक इच्छा के लिए महाराज पुष्पराज सिंह को किया था फोन
फिल्म अशोका की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह को फोन किया था। बघेल म्यूजियम में रखी शाहिद तलवार की मां की थी।

विंध्य प्रदेश का रीवा अपनी विरासत को लेकर पूरे मध्य प्रदेश और देश में अलग पहचान स्थापित करता है। दुनिया का इकलौता सफेद शेर रीवा की धरती से ही मिला था। यहां का राजशासन सैकड़ों वर्षों से अब तक चला आ रहा है। रीवा रियासत की सबसे अनोखी बोली भाषा और अपनी विरासत को लेकर जाना जाता है। बघेल शासको ने रीवा को अलग पहचान दी। मां नर्मदा नदी के नाम रेवा से अब रीवा के नाम से पहचाना जाता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी रीवा रियासत के कायल हो गए थे। और अपनी फिल्म की शूटिंग में रीवा राजघराने कि शाही तलवार से विलेन का सफाया किया था।
फिल्म अशोका शूटिंग के लिए मजबूर हुए थे शाहरुख
इतिहास लेखक असद खान के द्वारा उस वक्त बताया गया कि 26 अक्टूबर साल 2001 में शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म अशोका रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सम्राट अशोक के जीवन पर बनाया गया था। उस दौर में यह फिल्म 13 करोड रुपए की लागत से बनाई गई थी। इस फिल्म की शूटिंग जबलपुर के भेड़ाघाट में हुई थी। फिल्म में सम्राट अशोक और उनके साम्राज्य के बारे में दिखाना उद्देश्य था। इस फिल्में शाहरुख खान और उनकी टीम राजा महाराजा के शाही तलवार तलाश कर रहे थे जो अशोक के किरदार में अच्छे से फिट हो। तब इस दौरान उन्हें पता चला कि रीवा रियासत के बघेल म्यूजियम में पुरानी तलवारों का संग्रह है। असद खान ने उस वक्त बताया कि रीवा की शाही तलवार बेहद धारदार और बजनी थी। वह ऐसी तलवार थी जिनमें एक झटके में दुश्मन के सर को अलग किया जा सकता था। शाहरुख इन्हीं तलवारों के लिए इतने बेचैन हुए कि वो रीवा म्यूजियम भी जा सकते थे।
महाराज पुष्पराज को शाहरुख खान ने किया था फोन
इतिहासकार असद खान के द्वारा जानकारी दी गई की मूवी मेकर्स ने राज परिवार से उनकी शाही तलवार का प्रयोग फिल्में करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन तब राज परिवार ने आग्रह को गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन रीवा के बघेल म्यूजियम में रखी तलवार शाहरुख खान को इतनी पसंद आ गई कि उन्हें फिल्म इस्तेमाल करने के लिए तब के मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और रीवा रियासत के राजा महाराज पुष्पराज सिंह को खुद फोन कर के इजाजत मांगी थी। तब राज परिवार ऐसा करने के लिए राजी हो गए, लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई तब शाहरुख खान ने उस शाही तलवार को उठाया तो उन्हें बड़ी मुश्किल हुई। शूटिंग खत्म होने के बाद मेकर्स ने रीवा राजघराने को उनके शाही तलवार सौंप दी थी।
महराजा पुष्पराज सिंह ने कहां 30 तरह के लिए गए थे वेपन
द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख खान का उस वक्त मुझे फोन आया था। उन्होंने अपनी फिल्म अशोका की शूटिंग के लिए रीवा बघेल म्यूजियम में रखे कई हथियारों की मांग की थी। उन्होंने बताया की फिल्म अशोका में 30 तरह के हथियार उपयोग में लिए गए थे जो बघेल म्यूजियम के थे। उन्होंने कहा कि उस दौरान पेन और पिस्टल लापता हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें ढूंढ कर वापस दिया गया था।