Rewa News: मऊगंज हिंसा में एसपी-कलेक्टर के बाद हटाएंगे गए रीवा जोन के यह अधिकारी, इस बड़े अफसर को मिली कमान
Rewa News today: मऊगंज में हुई हिंसा के बाद मोहन यादव सरकार लगातार एक्शन मोड पर है. कलेक्टर SP के तबादले के बाद एक बार फिर आईजी साकेत प्रसाद पांडे को हटाया गया है।

15 मार्च को मऊगंज के गडरा गांव में हुई हिंसा के बाद मध्य प्रदेश मोहन यादव सरकार लगातार एक्शन मोड पर है. मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर और कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के स्थानांतरण के बाद एक बार फिर संभागीय अधिकारियों को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान तैनात किया गया है। रविवार की देर शाम गृह विभाग के द्वारा 15 IPS अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की जिसमें रीवा पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के ट्रांसफर किए गए है।
इस बड़े अधिकारी को मिली रीवा जोन कि कमान
मऊगंज में हुई हिंसा को देखते हुए मोहन यादव सरकार लगातार बदलाव के मूड में है। पुलिस उप महानिरीक्षक (आईजी प्रभारी) साकेत प्रसाद पांडे को रीवा रेंज से हटाकर मुख्यालय भोपाल भेजा गया जबकि उनके स्थान पर राजेश सिंह बघेल को उप पुलिस महानिरीक्षक सेनानी 25वीं वाहिनी विश्बल भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज की कमान सौंपी गई है.
डीआईजी को भी हटाया गया
रीवा जोन कि जिम्मेदारी गौरव राजपूत (भापुसे) 2004 विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिव), म.प्र. शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन, रीवा (सेवाएँ सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए पदस्थापना की गई है.
क्या थी मऊगंज हिंसा, हटाए गए थे SP - कलेक्टर
15 मार्च को जानकारी मिलती है कि कुछ आदिवासियों ने एक युवक सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया है. उनकी मांग है कि युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करो नहीं तो उसकी सजा हम देंगे. यह जानकारी पाते ही शाहपुर थाना पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल गडरा गांव पहुंची लेकिन तब तक आरोपियों ने युवक सनी द्विवेदी की हत्या कर दी थी। पुलिस को वहां देख आदिवासी डर गए और पुलिस पर पत्थर बाजी शुरू कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गए, एसडीओपी को बंधक बना लिया तहसीलदार को बुरी तरह पीटा। कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद हिंसा ने प्रदेशभर का ध्यान आकर्षित किया ब्राह्मण संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी जिसके बाद मोहन यादव सरकार ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को मऊगंज से हटाकर मुख्यालय को भोपाल भेजा गया.
15 IPS अधिकारियों के तबादले लिस्ट