बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की रीवा शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई धूमधाम से जयंती
समस्त कांग्रेस जन हुए उपस्थित

रीवा कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर इंजी. राजेन्द्र शर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रीवा की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन उर्रहट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री शर्मा सहित सभी कांग्रेस जनों ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात् संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में समता मूलक समाज की परिकल्पना कर देश को सशक्त राष्ट्र बनाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन समय मंे दलित समाज के लोगों के साथ जो छुआछूत जैसे जघन्य अपराध किये जाते थे उनको दूर करने के लिए समानता का अधिकार दिलाकर सभी को एक श्रेणी में लाने का सराहनीय कार्य किया है। मौलिक अधिकारों की व्याख्या कर संविधान में नागरिकों को संवैधानिक अधिकार दिलाकर उनकी रक्षा करने का भी उल्लेख संविधान में किया। आज कोई व्यक्ति किसी के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकता।
डॉ. अम्बेडकर ने संविधान में हर जाति, वर्ग, सम्प्रदाय एवं धर्म के लोगो को एक साथ लाने का काम किया। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के तमाम देशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, जिसका सारा श्रेय बाबा साहब को जाता है। शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल ने उनके 03 सूत्र शिक्षा, संघर्ष और परिश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हम उनके इन 03 सूत्रों का अनुपालन करें तो देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा।
संगोष्ठी को अनेक कांग्रेस जनों ने सम्बोधित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण तिवारी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन हीरामणि मिश्रा ने किया। संगोष्ठी मे प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री कविता पाण्डेय, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक शीला त्यागी, शिव प्रसाद प्रधान, डॉ. एस.पी.एस. तिवारी, गोविन्ददास तिवारी, गिरीश सिंह, डॉ. अरूणा तिवारी, मोहम्मद रफीक अंसारी, अब्दुल शहीद मिस्त्री, वसीम राजा, के.के. गुप्ता, मुस्तहाक खान, चक्रधर सिंह, पार्षद रवि तिवारी, अकरम अंसारी, सहफूज खान, रमा दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तिवारी, रामकीर्ति शर्मा, लियाकत अली, डॉ. विमल दुबे, अमित अग्निहोत्री, जी.पी. त्रिपाठी, राजेश मिश्रा बब्बू, नर्मदेश्वर पाठक, रामराज मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, रामलाल पाण्डेय, आनंद कुशवाहा, नरेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह रिमारी, के.पी. सिंह, सुरेश वर्मा, रोहन जॉन, देवती साकेत, विश्राम साकेत, प्रदीप साकेत, छोटेलाल रजक, तारूणेन्द्र तिवारी, संतोष सिंह बघेल, केदार प्रसाद विश्वकर्मा, रामलखन ताम्रकार, आकाश बिन्द्रा तिवारी, दिनेश सेन, पंकज शास्त्री, ज्ञानचंद्र, अशोक सोनी, राज कुमार सराफ, शत्रुधन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।