Rewa News: रीवा संभाग के मऊगंज जिले के नई गढ़ी के अकौरी गांव में पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने जहर खा लिया। रविवार देर रात हुई घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ती देख बेटी ने शोर मचाया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Also Read: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को दी बड़ी सौगात,इन जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल,126 करोड़ रुपए मंजूर

आज (सोमवार) दोपहर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों और किस वजह से उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। इधर, महिला के आत्मघाती कदम और मौत से परिजन भी स्तब्ध और परेशान हैं। महिला के ससुर जगबिहान साकेत ने बताया कि बहू आशा मेरे बेटे राजेश की पत्नी थी। राजेश पुणे में काम करता है।

आशा बच्चों और हम लोगों के साथ गांव में रहती थी। सब कुछ सामान्य था लेकिन पति से बात करने के बाद उसने अचानक जहर खा लिया, बड़ी बेटी ने शोर मचाया तो परिजनों को पता चला।

बड़ी बेटी ने शोर मचाया तो परिजनों को पता चला। परिजनों के मुताबिक आशा दो बेटियों और एक बेटे की मां थी। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Also Read: संविदा कर्मचारियों की सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी आदेश जारी जल्दी से करें चेक