Rewa Waterfalls: मध्य प्रदेश में सबसे पुरानी राजाओं की रियासत रीवा जिला माना जाता है रीवा जिले को सफेद बाघों की धरती और सिटी ऑफ वॉटरफॉल कहा जाता है। दुनिया में सबसे पहले रीवा जिले में ही पहले सफेद बाघ देखा गया था। रीवा जिले में चार सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल मौजूद है, जिनकी खूबसूरती प्रकृति का एक अद्भुत नजारा है, आइए जानते सबकुछ।

रीवा जिले में देश के सबसे खूबसूरत पांच बड़े वॉटरफॉल मौजूद है यही कारण है कि, रीवा जिले को सिटी आफ वाटरफॉल्स भी कहा जाता है। जिले के इन 4 वाटरफॉल्स मानसून के महीने में अपनी अलग ही खूबसूरती में नजर आते है। अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रीवा आपके लिए जन्नत सहित होगा।

Rewa Waterfalls की बात करें तो रीवा जिले के पांच वॉटरफॉल देश दुनिया में मशहूर है, यहां हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं और प्रकृति के इस सौंदर्य नजारे को अपने कमरे में कैद करते हैं व इंजॉय करते हैं। वहीं लोगों का मानना है कि, जिले Rewa Waterfalls बेहद खूबसूरत हैं, यहां लोगों की सुकून मिलता है।

Rewa Waterfalls बहुती फाल्स

Bahuti Waterfall रीवा से अलग हो कर नया जिला बना मऊगंज जिले में मौजूद है। यह रीवा मुख्यालय से लगभग 60KM की दूरी पर नईगढ़ी तहसील में मौजूद है आप यहां बस या किसी भी अन्य वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं,यहां आने का रास्ता काफी आसान है।

आपकों बता दें कि बहुती वाटरफॉल को मध्य प्रदेश का सबसे गहरा जलप्रपात माना जाता है। इसकी गहराई लगभग 182 मीटर बताई जाती हैं। यहां मानसून में हजारों की संख्या में टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यह वॉटरफॉल काफी खूबसूरत है, वही मानसून के दिनों में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

Chachai Rewa Waterfalls

मध्य प्रदेश में यूं तो घूमने की कई सारी जगह मौजूद हैं लेकिन यहां के वाटरफॉल की बात ही कुछ और है। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं और झरने आपको पसंद हैं तो राज्य के शहर रीवा के चचाई वॉटरफॉल जरूर जाएं। बरसात के मौसम में इस झरने की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं जो इसे और भी ज्यादा मनमोहक बना देते हैं।

बरसात का मौसम घूमने के लिए काफी परफेक्ट होता है। खासकर इस मौसम में वॉटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। रीवा ऐसे ही कई खूबसूरत जल प्रपात से भरा हुआ है, जिन्हें देखने हर साल भारी संख्या में लोग इस शहर पहुंचते हैं। इन्हीं जलप्रपातों में से एक चंचाई वॉटरफॉल रीवा शहर का मुख्य आकर्षण है। यह खूबसूरत झरना बारिश में मौसम में बेहद शानदार लगता है।

केवटी Rewa Waterfalls

मध्य प्रदेश के फेमस फॉल में से एक है केवटी फॉल्स, ये भारत का 24 वा सबसे ऊंचा फॉल है। यहां का नजारा दिल जीत लेता हैं। आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। ये एक पर्यटन स्थल में से एक हैं। यहां कई टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। ये फॉल रीवा से 46 किलोमीटर दूर है। आप यहां बस और टेक्सी की मदद से आ सकते हैं।

पूर्वा वॉटरफॉल रीवा

रीवा जिले में पूर्वा जलप्रपात है जो कि रीवा से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। इस वाटरफॉल की गहराई करीब 60 मीटर है, यह जलप्रपात बीहर नदी पर स्थिति है। यहां से आगे निकलकर बीहर नदी टमस में मिल जाती है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए विंध्य के साथ ही प्रदेश और देश के अन्य कोनों से लोग खींचे चले आते हैं।

पिकनिक स्पॉट के आकर्षण को देखते हुए प्रशासन ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतर इंतजाम किए हैं, दुर्घटना से बचने के लिए चारों ओर रेलिंग लगाई गई है। सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं जो वहां जाने वाले लोगों की सुरक्षा करते हैं। स्थानीय लोग भी बाहर से आने वाले लोगों का अच्छा सहयोग करते हैं।