जिले में भाजपा ने अपने 26 मंडलों के अध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा मप्र चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन और जिला पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला की सहमति के बाद जिले में निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयन किया गया।

हालांकि कटरा और महसावां मंडल को फिलहाल रोक दिया गया है। रविवार देर रात जारी सूची के अनुसार जिन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें राजेंद्र अग्निहोत्री को डभौरा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है,

BJP MP: भाजपा ने एमपी में फिर जारी की मंडल अध्यक्ष की लिस्ट, जानिए किन्हें मिला पदभार

जबकि अखिलेश सिंह जवा, सालिगराम साहू अतरैला, सुदामा कोल सिरमौर, चंद्रशेखर कुशवाहा बैकुंठपुर, अरुणेंद्र तिवारी सेमरिया, शेषमणि पांडे बनकुइयां, दिलीप सिंह शाहपुर, क्रांतिवीर सिंह मनकहरी, धनश्याम यादव त्योंथर, समीर सिंह गढ़ी, वेद प्रकाश मिश्रा रायपुर सोनौरी, अरुणेंद्र मिश्रा मनगवां, अंशू सिंह रामपुर मंडल, सुनील पांडे लालगांव, सौखीलाल कोल देवास, मुकेश पटेल सूरा,

हेमलता सिंह कुशाभाऊ ठाकरे रीवा, गौरव पांडे अटल मंडल रीवा, शिवम द्विवेदी, दीनदयाल मंडल रीवा, डॉ. भूपेन्द्र सिंह रीवा ग्रामीण, अनंत कुमार गुप्ता गुढ़, प्रदीप त्रिपाठी गोविंदगढ़, अभिषेक सिंह रायपुर करछू को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। रीवा विधानसभा क्षेत्र में शिवम और डॉ. भूपेन्द्र सिंह को रिपीट किया गया है।