Rewa News: रीवा जिले में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें एक राजस्व निरीक्षक को 14 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एक किसान से जमीन सीमांकन के लिए 40 हजार की मांग की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सतना के बिरसिंहपुर तहसील का है, जहां ग्राम बिरसिंहपुर जिला सतना निवासी किसान रमेश पांडे जो कि गरीब है, ने एक माह पहले तहसील में अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन आरआई अजय सिंह ने शिकायतकर्ता से ₹40000 की मांग की थी।
आरआई अजय सिंह ने शिकायतकर्ता रमेश पांडे पर 40000 की रिश्वत के लिए दबाव बनाया था। पहले शिकायतकर्ता ने ₹6000 और फिर ₹20000 की रिश्वत दी थी। शिकायतकर्ता शेष रकम 14000 देने आया था। जैसे ही उसने रिश्वत ली EOW की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में भूमिका निभाने वाली टीम इस प्रकार है। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण किरो, निरीक्षक मोहित सक्सैना, उप निरीक्षक अभिषेक पांडे, उप निरीक्षक (ए) संतोष पांडे, पीआर पुष्पेंद्र पटेल, पीआर सत्यनारायण मिश्रा, पीआर कुलभूषण द्विवेदी, पीआर घनश्याम त्रिपाठी, आर पूर्णिमा सिंह, आर धनंजय अग्निहोत्री, पीआर (चालक) ओंकार शुक्ला, कांस्टेबल (चालक) संतोष मिश्रा।