Rewa News: रीवा नगर निगम ने शहर के पड़रा में संचालित कल्याण पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। यह जमीन नगर निगम ने 1984 में करोड़ों की लागत से मुआवजा देकर अधिग्रहित की थी। लेकिन, तब से लेकर आज तक इस जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका, पेट्रोल संचालक जमीन का मामला

इसे भी पढ़ें: Pm Kaushal Vikas Yojana के आवेदन शुरू,फ्री ट्रेनिंग के साथ इनके मिलेंगे हर माह 8000 रुपए,Apply Now

कोर्ट में ले गए, जहां हारकर नगर निगम ने शुक्रवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर अपने स्वामित्व में ले लिया। कमिश्नर सौरभ सोनवड़े ने बताया कि शहर के पड़रा में संचालित कल्याण पेट्रोल पंप को नगर निगम ने 1984 में मुआवजा देकर अधिग्रहित किया था।

जमीन पर पहले से पेट्रोल पंप संचालित हो रहा था। जमीन अधिग्रहित होने के बाद मेसर्स कल्याण पेट्रोलियम कोर्ट चला गया। जहां कोर्ट ने 2021 में दावा खारिज करते हुए नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसके बाद नगर निगम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।

जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पेट्रोल पंप को चालू रखते हुए नियमानुसार आवंटन की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने कई बार संचालक को आवंटन का प्रस्ताव भेजा। लेकिन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद नगर निगम ने 2024 में पेट्रोल पंप को फिर से सील कर दिया।

तब संचालक ने प्रस्ताव स्वीकार कर जमीन की मांग की। तब नगर निगम ने कलेक्टर रेट के आधार पर 10 करोड़ 26 लाख 69 हजार की राशि जमा करने को कहा और एमआईसी की ओर से 15 दिन का समय दिया गया। लेकिन, उसने राशि जमा नहीं की। जिसके बाद आज नगर निगम ने फिर से पेट्रोल पंप को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।