रीवा में खुली प्रशासन की पोल,पहले से थी बारिश की संभावना फिर भी नहीं थी व्यवस्था,सैकड़ों बोरी धान भींगी,
Rewa News: रीवा में शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह से ही बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को भी बारिश की संभावना जताई थी। जहां पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। Also Read:- कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब हर 5 साल में …

Rewa News: रीवा में शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह से ही बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को भी बारिश की संभावना जताई थी। जहां पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे।
बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। कृषि विभाग के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों के लिए अमृत के समान है। किसानों की फसलों की सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में कुव्यवस्था और उचित रख-रखाव के अभाव में खुले में रखा सैकड़ों बोरा धान बारिश में भीगकर खराब हो गया।
बारिश का असर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। रीवा शहर सहित त्योंथर, सेमरिया, सिरमौर, गुढ़ में बारिश हुई। सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 5 दिन पहले 28 दिसंबर को बारिश की प्रबल संभावना जताई थी। जो बारिश की भेंट चढ़ गया।
बारिश के बाद भी धान की बोरियों को तिरपाल से ढकने की व्यवस्था नहीं की गई। हर साल किसानों से हजारों क्विंटल धान खरीदा जाता है। लेकिन जो व्यवस्था 15 दिन पहले कर लेनी चाहिए थी, वह बारिश के बाद भी नहीं की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से सिस्टम गुजरने के बाद प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर बढ़ जाएगा। यानी नए साल पर लोगों को कड़ाके की ठंड के दौर से गुजरना पड़ सकता है।
जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह रीवा में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही वातावरण में नमी 100% तक रही। वहीं अगले 24 घंटे में 2.6KM बारिश होने की संभावना है।