Rewa News: आज रीवा जिले में कांग्रेस निकालेगी विशाल "किसान न्याय यात्रा",पूरे प्रदेश में होगी रैली बड़े नेता रहेंगे मौजूद
Rewa News रीवा में 20 सितंबर आज को कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर किसान न्याय यात्रा निकालेगी, जिसके तहत कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। Rewa News मध्य प्रदेश सहित रीवा जिले में आज 20 सितंबर को किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी किसान न्याय यात्रा निकलेगी,किसान न्याय यात्रा के …

Rewa News रीवा में 20 सितंबर आज को कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर किसान न्याय यात्रा निकालेगी, जिसके तहत कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Rewa News मध्य प्रदेश सहित रीवा जिले में आज 20 सितंबर को किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी किसान न्याय यात्रा निकलेगी,किसान न्याय यात्रा के प्रभारी रितेश त्रिपाठी ने बताया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों को न्याय दिलाने के लिए 10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से किसान न्याय यात्रा शुरू कर चुके हैं, जो विभिन्न जिलों में पहुंच रही है,रीवा में भी विशाल रैली आज होगी।
20 सितंबर को पूरे प्रदेश सहित रीवा में भी किसान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों लोग शामिल होकर ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और और घेराव करते हुए किसानो को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे, किसान न्याय यात्रा रीवा के रतहरा से एक आम सभा के बाद शुरू होगी।
इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता और किसान न्याय यात्रा रीवा के प्रभारी रितेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को आमदनी दोगुनी करने की बात कही थी,जो दोगुनी तो नहीं हुई लेकिन किसानों का दर्द 100 गुना बढ़ गया है।
समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी किसानों को मिलनी चाहिए, सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए होना चाहिए। किसानों को सोयाबीन का लागत से कम दाम मिल रहा है। इन्हीं सब विषयों को लेकर किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान भाई शामिल होने वाले हैं,इस न्याय यात्रा में पूर्व एमएलए सुखेंद्र सिंह बन्ना सहित कई बड़े नेता शामिल रहेंगे।