क्राइम

Rewa news: 10 माह से लापता पति, गोद में 2 जुड़वा बेटी और आंखों में आंसू: न्याय के लिए दर-दर भटक रही पत्नी, पति दूसरी फरार

Share With Others

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से खाकी और रिश्तों की संवेदनहीनता का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला पिछले 10 महीनों से अपने लापता पति की तलाश में पुलिस मुख्यालय और थानों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। आखों में आंसू और गोद मे 2 जुड़वा बेटियों को लेकर मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है, जहाँ शारदापुरम पोखरी टोला निवासी मोनू रजक ने बताया कि उनके पति राज बहादुर रजक बीते 25 मार्च 2025 से रहस्यमय तरीके में लापता हैं। राज बहादुर रतहरा बाईपास में गाड़ी चलाने का काम करते थे। घटना के दिन वे काम पर जाने का कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा है। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।

See also  Crime news: मैहर में सनसनी: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, औद्योगिक क्षेत्र में मिला शव

Rewa news: समान पुलिस पर लापरवाही के आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़िता मोनू का आरोप है कि उन्होंने ‘समान थाना’ और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन पुलिस का रवैया उदासीन बना हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि जब भी मैं थाने जाती हूँ, साहब कहते हैं कि मोबाइल बंद है तो हम क्या करें? 10 महीने बीत गए, लेकिन पुलिस ने लोकेशन तक ट्रेस करने की गंभीरता नहीं दिखाई।”

Rewa news; ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने न केवल व्यवस्था, बल्कि अपने ससुराल पक्ष पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मोनू का कहना है कि उनके सास-ससुर उन्हें घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं और पति को दूसरी शादी के लिए उकसाते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति की गुमशुदगी के पीछे कोई गहरी साजिश या जादू-टोने जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं।

See also  Rewa news: युवक को फोन लगाकर बुलाया घर बालो ने मिलकर कर धुनाई: सात लोग घायल, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

Rewa news: बच्चों के भविष्य पर संकट

पति के अचानक गायब हो जाने से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अब मोनू के कंधों पर है। पेट पालने के लिए वह दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा करने को मजबूर हैं। रोते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने बच्चों को लेकर कहाँ जाऊं? मुझे बस मेरा पति वापस चाहिए।”

Rewa news: प्रशासन से न्याय की गुहार

पीड़िता ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि क्या रीवा पुलिस इस बेबस महिला की पुकार सुनती है या उसे न्याय के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *