Rewa news: शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रीवा में “विश्व स्वास्थ्य दिवस” का भव्य आयोजन: विज्ञान और एकजुटता का संदेश
Rewa news: आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय निपनिया रीवा के प्राचार्य डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य एवं रस शास्त्र व भैषज्य कल्पना विभागाध्यक्ष डॉ ऊषा दुबे एवं संहिता सिद्धांत विभागाध्यक्ष डॉ प्रभंजन आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन व धन्वंतरि पूजन कर किया गया।
वर्ष 2026 की विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विथ साइंस” रखी गई, जिसके अनुसार कार्यक्रम में स्नातक छात्र एवं छात्राओं द्वारा विश्व पटल पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकलापों को प्रस्तुत किया गया।
छात्रा लवी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रथम प्रोफ. के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सभी देशों के द्वारा एकजुट होकर किए जाने वाले स्वास्थ्य संवर्धन एवं स्वास्थ्य रक्षण के उपायों को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
छात्र पवन जमरा द्वारा आयुर्वेद और विश्व स्वास्थ्य पर तथा छात्रा आरुषि जैन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य समस्याओं और उनका निवारण विषय पर अपनी बात रखी।
छात्रा वर्षा मालवीय द्वारा मस्क्युलर डिस्ट्रोफी विषय पर वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान पत्र को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन छात्र अनुभव सिंह एवं छात्रा वैशाली शर्मा के द्वारा बढ़े ही सुन्दर प्रस्तुति के साथ किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों व छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर “टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विथ साइंस” पर आधारित उद्घोष किए।
तत्उपरांत उपस्थित सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी महाविद्यालय द्वारा की गयी।
कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के व्याख्याता डॉ रवि वर्मा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकीय एवं चिकित्सकीय अधिकारियों डॉ ऊषा दुबे, डॉ प्रभंजन आचार्य, डॉ ओ.पी द्विवेदी, डॉ एस. एन. तिवारी, डॉ श्वेता अग्रवाल, डॉ नेहा बरूआ, डॉ रोहित सिंह, डॉ रवि वर्मा, डॉ देवकरण मकवाने, डॉ उर्मिला मौर्य, डॉ मुरारी गिरारे, डॉ अरविंद मरावी, डॉ अर्चना सिंह, डॉ प्रशांत परोहा, डॉ अरविंद त्रिपाठी, डॉ पल्सी पाण्डेय, डॉ रामरक्ष शुक्ल, डॉ निलेश पटेल, डॉ पंकज मिश्रा व डॉ ओ.पी. शुक्ला ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
